इन दिनों एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'कलंक' काफी चर्चा में है। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर और गाना दर्शकों को काफी पसंद आया है। ट्रेलर के कुछ डायलॉग्स दर्शकों को इतने पसंद आए कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वहीं अब राजस्थान पुलिस ने राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए फिल्म के एक डायलॉग का इस्तेमाल किया है।
2 of 5
Alia Bhatt
- फोटो : social media
जी हां, इन दिनों ट्विटर पर राजस्थान पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान में उन्होंने 'कलंक' फिल्म में आलिया भट्ट के डायलॉग- 'हमसे ज्यादा बर्बाद कोई नहीं इस दुनिया में' पर बने मीम्स का इस्तेमाल किया है। डायलॉग का इस तरह प्रयोग करने पर एक्टर वरुण धवन ने राजस्थान पुलिस की तारीफ की है। वहीं उनके फैंस भी इस तरह की पहल की सराहना कर रहे हैं।
3 of 5
Alia Bhatt, Varun Dhawan and Sonakshi Sinha
- फोटो : social media
गौरतलब है कि हाल ही में आलिया और वरुण धवन रियलिटी डांस शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' में पहुंचे। यहां इन दोनों के साथ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आईं। शो में पहुंचकर तीनों ने काफी मस्ती भी की। बता दें कि वरुण धवन और आलिया भट्ट की साथ में 'कलंक' चौथी फिल्म है। आखिरी बार इन दोनों की जोड़ी 'बद्री की दुल्हनियां' में नजर आई थी।
4 of 5
kalank
- फोटो : file photo
खास बात यह है कि 'कलंक' में अर्से बाद दर्शक माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की जोड़ी को पर्दे पर देख पायेंगे। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, इसकी शूटिंग के लिए खास तौर से ऐतिहासिक जगहों का इस्तेमाल किया गया है। वहीं दर्शक भी लंबे समय बाद संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
5 of 5
Kalank teaser poster
- फोटो : twitter
इस फिल्म में अलिया भट्ट,सोनाक्षी सिन्हा,आदित्य रॉय कपूर, वरुण धवन, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मा ने किया है। प्रोड्यूसर करण जौहर हैं। यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शक 'कलंक' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।