{"_id":"5c9b2a0abdec2214145487f9","slug":"sushant-singh-rajput-unfollowed-to-sara-ali-khan-and-they-have-had-a-big-fight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर सारा अली खान की किस बात पर इतना तिलमिला गए सुशांत, चार दिन में ही तोड़ दिया रिश्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आखिर सारा अली खान की किस बात पर इतना तिलमिला गए सुशांत, चार दिन में ही तोड़ दिया रिश्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan
Link Copied
सारा अली खान की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' हिट रही थी । फिल्म में सारा और सुशांत सिंह राजपूत की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था । इस फिल्म के बाद सारा और सुशांत के बीच नजदीकियां बढ़ीं । कुछ दिन बाद ही दोनों के रोमांस की खबरें भी आने लगीं । सुशांत के बर्थडे पर सारा अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर उन्हें विश करने पहुंची थीं ।
Trending Videos
2 of 5
kedarnath
- फोटो : twitter
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत और सारा का रिश्ता चार दिन में ही टूट गया है । इस बात का खुलासा तब हुआ जब सुशांत ने सारा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया । खबरों की मानें तो सारा की वजह से ये रिश्ता टूटा है। सारा, सुशांत को लेकर बहुत पजेसिव रहने लगी थीं ।
3 of 5
kedarnath
सारा, सुशांत की छोटी-छोटी चीजों पर नजर रख रही थीं । सारा की ये चीज सुशांत को पसंद नहीं आई । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सारा और सुशांत के बीच काफी झगड़ा हुआ। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से बात करना बंद कर दिया । अब सुशांत सिंह राजपूत ने सारा को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है । साथ ही सुशांत ने अपना बायो बदलते हुए लिखा- "sufficient cause" ।
अब सारा, कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की अगली फिल्म में काम कर रही हैं । कार्तिक के लिए सारा अली खान अपना प्यार पहले कई इंटरव्यू में जाहिर कर चुकी हैं । उनके साथ में कई फोटो और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं ।
विज्ञापन
5 of 5
kedarnath
कुछ महीने पहले करीना कपूर ने सारा अली खान को सलाह देते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अपनी पहली फिल्म के को स्टार को डेट नहीं करना चाहिए । करीना की इस बात से यह साफ हो गया था कि को सारा और सुशांत का रिश्ता उनके परिववार को खास पसंद नहीं है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।