फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kundra: राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी के नाम ट्रांसफर किए मुंबई में 5 फ्लैट, इतने करोड़ रुपये की है प्रॉपर्टी

Fri, 04 Feb 2022 10:52 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 04 Feb 2022 10:52 AM IST
विज्ञापन
Raj Kundra transfers apartments worth Rs 38 crore to Shilpa Shetty in Mumbai
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बिजनेसमैन राज कुंद्रा का नाम जब से पोर्नोग्राफी केस में आया है, तब से वह और शिल्पा दोनों ही विवादों में घिरे हुए हैं। अब खबर आ रही है कि राज कुंद्रा ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के नाम 5 फ्लैट ट्रांसफर किए हैं। प्रॉपर्टी खरीद फरोख्त पर नजर रखने वाली एक वेबसाइट के जरिए इस बात की जानकारी मिली है। आपको बता दें कि राज कुंद्रा को पिछले साल पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। उनके अलावा कई और लोगों के नाम भी इस केस में सामने आए थे और शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की गई थी।

Raj Kundra transfers apartments worth Rs 38 crore to Shilpa Shetty in Mumbai
शिल्पा शेट्टी,राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज कुंद्रा ने मुंबई में अपने बंगले 'किनारा' के पूरे फर्स्ट फ्लोर को पत्नी शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के नाम कर ट्रांसफर कर दिया है, जिसमें 5 फ्लैट हैं। इस प्रॉपर्टी की कीमत 38.5 बताई जा रही है। उनका यह बंगला समुद्र तट से लगभग 300 मीटर की दूर पर बना हुआ है। आपको बता दें कि राज कुंद्रा का असली नाम रिपु सूदन कुंद्रा है। इस समय शिल्पा और राज कुंद्रा इसी बंगले में रहते हैं। हालांकि प्रॉपर्टी ट्रांसफर के बारे में अभी तक दोनों में से किसी को कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Raj Kundra transfers apartments worth Rs 38 crore to Shilpa Shetty in Mumbai
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टा की जूहू इलाके के गांधीग्राम रोड पर स्थित 'किनारा' बंगाल करीब 5,955 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रांसफर मार्केट वैल्यू के हिसाब से इस इलाके में प्रॉपर्टी की कीमत 65,0000 रुपये स्क्वायर फीट के हिसाब से है और इसी मार्केट वैल्यू के हिसाब से शिल्पा ने इस फ्लैट के लिए 1.9 करोड़ रुपये स्टांप ड्यूटी के लिए चुकाए हैं। सूत्रों के अनुसार यह ट्रांजेक्शन 21 जनवरी 2022 को किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kundra transfers apartments worth Rs 38 crore to Shilpa Shetty in Mumbai
राजकुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कारोबारी राज कुंद्रा संग साल 2009 में शादी की थी, जिसके बाद से वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। शादी के बाद राज कुंद्रा ने अब तक शिल्पा को कई बेशकीमती तोहफे दिए हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है। शिल्पा और राज कुंद्रा अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे लेकिन पोर्नोग्राफी मामले में फंसने के बाद राज कुंद्रा सारे सोशल मीडिया प्लेटफार्म से दूर बना ली है।

विज्ञापन
Raj Kundra transfers apartments worth Rs 38 crore to Shilpa Shetty in Mumbai
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो शिल्पा शेट्टी शब्बीर खान की आगामी फिल्म 'निकम्मा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा शिल्पा रियलिटी शोज में जज भी करती दिखाई देती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed