शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों गिरफ्तारी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने का आरोप है। राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। मुंबई पुलिस राज को इस केस में मुख्य साजिशकर्ता मान रही है। अब एक रिपोर्ट के अनुसार क्राइम ब्रांच ने राज के घर छापा मारा है जहां उन्हें सर्वर मिला है साथ ही 70 पोर्न वीडियोज मिले हैं जो उमेश कामत द्वारा शॉट किए हुए बताए जा रहे हैं।
क्राइम ब्रांच के हाथ लगा राज कुंद्रा के घर का सर्वर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जा रहा है कि पुलिस इस सर्वर को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजेगी जिससे ये पता चल पाएगा कि राज ने पोर्न वीडियो भेजने या अपलोड करने के लिए इस सर्वर का इस्तेमाल किया है या नहीं। बता दें कि पुलिस ने राज और उनकी कंपनी के बैंक अकाउंट के पिछले दो साल की डिटेल्स भी मांगी है।
2 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
पुलिस ने ये भी बताया कि पूछताछ के दौरान राज कुंद्रा ने कुछ ज्यादा बातें नहीं उगलीं। साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया कि राज व्हाट्सअप ग्रुप्स पर एडल्ट फिल्म का बिजनेस चलाते थे और तीन ग्रुप के एडमिन थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप ग्रुप को एचएस- अकाउंट, एचएस-ऑपरेशन और एचएस-टेक डाउन नाम दिया गया था।
3 of 5
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि पोर्न रैकेट का मामला सिर्फ शिल्पा के पति राज तक ही सीमित नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि मुंबई पुलिस के हाथ बड़ा रैकेट लगा है और इसमें कई प्रोडक्शन हाउस भी शामिल हैं। ये प्रोडक्शन हाउस अब डिलीट हो चुके एप हॉटशॉट्स के लिए कॉन्टेंट प्रोडक्शन में शामिल बताए जा रहे हैं।
4 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : instagram/rajkundra9
मुंबई पुलिस ने जो 70 वीडियो राज कुंद्रा के घर से बरामद किए हैं उन्हें उमेश कामत ने शूट किए थे। इस काम में इन छोटे प्रोडक्शन हाउसेस ने उनकी मदद की थी। दूसरी तरफ राज कुंद्रा का केस लड़ रहे वकील ने कोर्ट में यह दलील पेश की है कि वल्गर कंटेंट को पोर्न की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता है। इस मामले में उन्होंने गिरफ्तारी के बाद हो रही जांच पर सवाल उठाएं हैं और राज कुंद्रा की गिरफ्तारी को गलत बताया है। उनका कहना है कि पुलिस ने गिरफ्तारी के पहले जांच करना चाहिए थी।
5 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
उनके वकील ने भी कहा है कि पुलिस इन दिनों जिस कंटेंट पर निगाह रख रही है वह अभद्र कंटेंट है जो कि वेब सीरिज में दिखाया जा रहा है। इसे पोर्न नहीं कहा जा सकता है। राज कुंद्रा के अलावा इस मामले में 11 अन्य लोगों को भी पुलिस ने अपनी हिरासत में ले रखा है। कुंद्रा के करीबी रयान थारपे को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि बिजनेसमैन ने अग्रीम जमानत के लिए गुहार लगाई है लेकिन अभी तक इस पर कोर्ट की कोई प्रतिक्रिया नहीं है।