अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एडल्ट फिल्म बनाने के आरोप में इन दिनों न्यायिक हिरासत में हैं। बिजनेसमैन पर लगे आरोपों के बाद से ही शिल्पा को खूब ट्रोल किया जा रहा है। अभिनेत्री राज कुंद्रा के साथ कई कंपनियों में बिजनेस पार्टनर भी हैं। शिल्पा शेट्टी के नाम पर 23 कंपनियां हैं और उनके पति नौ कंपनियों के मालिक हैं। खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनका फिल्मी करियर हिट रहा है। इसके बाद उन्होंने साल 2009 में लंदन बेस्ड बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी कर ली। गौरतलब है कि राज पहले से ही शादीशुदा थे और उनकी पहली पत्नी भी खूबसूरती में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में। बता दें कि राज कुंद्रा लंदन में भारतीय मूल के एक बड़े व्यापारी हैं। 2004 में उन्होंने ब्रिटेन के 198 सबसे अमीर लोगों की श्रेणी में अपना स्थान बनाया था। खैर बात करते हैं उनकी पहली पत्नी की।
प्रोफाइल: अमीर बिजनेसमैन की बेटी हैं राज कुंद्रा की पहली पत्नी कविता, प्रेग्नेंसी के दौरान पति का शिल्पा शेट्टी से चला था अफेयर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन