अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के मामले में जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे राज कुंद्रा के केस को लेकर हर दिन खुलासे हो रहे हैं। मुंबई की क्राइम ब्रांच शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के केस की जांच में जुटी है। अब खबर सामने आई है कि इस मामले से जुड़े गहना वशिष्ठ और कंपनी के तीन प्रोड्यूसर्स के खिलाफ रजिस्टर केस को मुंबई पुलिस ने क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल को सौंपा है।
प्रॉपर्टी सेल को सौंपा गया केस
बता दें कि ये केस मलवानी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। पोर्नोग्राफी केस की अहम कड़ी गहना वशिष्ठ अभी जमानत पर बाहर हैं लेकिन इस मामले में उन्हें फरवरी के महीने में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें चार महीने बाद रिहा किया गया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद से ही केस की जांच जारी थी और बाद में इसके तार शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से जुड़े हुए मिले जिन्हें 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। अब तक राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस से जुड़ी कई बातें सामने आ चुकी हैं।
2 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राज कुंद्रा की कंपनी हॉटशॉट और गहना वशिष्ठ के खिलाफ एक केस दर्ज किया गया था। इससे पहले राज की कंपनी के चार कर्मचारी ही उनके खिलाफ गवाही देने को तैयार हो चुके हैं। उनके साथ पोर्नोग्राफी केस में 11 अन्य आरोपी भी हैं, जिनसे कि पूछताछ जारी है। इन में से एक आरोपी ने तो अभी पिछले दिनों ही कबूल किया है कि वे राज कुंद्रा की कंपनी के लिए न्यूडिटी वाली शॉर्ट फिल्म बनाते थे।
3 of 5
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
इस केस को एक मॉडल ने दर्ज किया था जिसमें मॉडल ने बताया है कि उन्हें एडल्ट कंटेंट फिल्म बनाने वाली फिल्म में काम करने को मजबूर किया गया। मॉडल ने खुद ही मुंबई क्राइम ब्रांच से संपर्क किया है और एफआईआर दर्ज करवाई है। मॉडल का कहना है कि उन्हें बड़ी बजट वाली फिल्म में काम करने का झांसा दिया गया और फिर उनसे एडल्ट कंटेंट वाली फिल्म में काम करा लिया गया। मामले को सुनने के बाद क्राइम ब्रांच ने उनकी एफआईआर दर्ज की।
4 of 5
राज कुंद्रा, गहना वशिष्ठ
- फोटो : सोशल मीडिया
केस में राज कुंद्रा की कंपनी हॉटशॉट का नाम है। गहना वशिष्ठ और कंपनी के प्रोड्यूसर्स का भी नाम है लेकिन राज कुंद्रा का सीधे तौर पर केस में नाम नहीं है। यह केस मालवानी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया और अब इसे मुंबई की क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल को दे दिया गया है।
5 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इससे पहले हुए कई खुलासों में ये बातें भी सामने आईं थीं कि राज कुंद्रा ने 9 करोड़ रुपये में कई अश्लील फिल्मों का कारोबार किया है। यहां तक कि साल 2023 तक उन्होंने इन फिल्मों से 34 करोड़ रुपये कमाने का गोल भी सेट किया था। वहीं इन सारी बातों का शिल्पा के करियर पर भी गहरा असर पड़ा है। उन्हें भी दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।