फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राज कपूर से तैमूर तकः 90 साल तक फिल्मों में दिखीं 4 पीढ़ियां, 2 साल के बच्चे ने सबको दी मात

Fri, 14 Dec 2018 07:59 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Dec 2018 07:59 AM IST
विज्ञापन
Raj Kapoor birth anniversary 2 year old Taimur beats in Popularity
kapoor and taimur - फोटो : twitter

राज कपूर की 14 दिसंबर को बर्थ एनिवर्सरी है। कपूर खानदान ने बॉलीवुड में 89 साल से अपना दबदबा बनाया हुआ है, और यह अब भी बरकरार है। कपूर खानदान में सबसे पहले बॉलीवुड में कदम रखने वाले पृथ्वीराज कपूर थे जिन्होंने साल 1929 में डेब्यू किया था। इसके बाद उनके बच्चों राज कपूर, शम्मी और शशि कपूर ने और फिर ऋषि, रंधीर और राजीव ने सिनेमाजगत में अपने करियर की शुरुआत की, वहीं अब रणबीर कपूर अपना नाम रौशन कर रहे हैं। रणबीर कपूर के अलावा करीना और करिश्मा ने भी अच्छा नाम कमाया लेकिन अब कपूर खानदान के सबसे छोटे सदस्य तैमूर पॉपुलैरिटी के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है। 

Raj Kapoor birth anniversary 2 year old Taimur beats in Popularity
taimur - फोटो : amar ujala

तैमूल सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे हैं। भले ही वह पटौदी खानदान के पोते हैं लेकिन कपूर खानदान के नाती भी हैं। तैमूर 20 दिसंबर को 2 साल के हो जाएंगे। इन 2 साल में तैमूर न केवल अपनी चंचल अदाओं से बल्कि कैमरा फ्रेंडली होने की वजह से भी काफी चर्चाओं में रहे। सैफीना के साथ होने पर कैमरा देखते ही हाथ हिलाना हो या फिर पापा सैफ से मैचिंग कपड़े पहनना हो कपूर खानदान के इस छोटे सदस्य ने सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बना ली है। 

Raj Kapoor birth anniversary 2 year old Taimur beats in Popularity
Taimur and modi - फोटो : twitter

कपूर खानदान की चार पीढ़ियों ने अपने बतौर कलाकार खूब नाम कमाया लेकिन 2 साल के तैमूर का मुकाबला करने में सभी कही न कही थोड़े पीछे जरूर रह गए। हाल ही में याहू ने सबसे पॉपुलर भारतीयों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में तैमूर का नाम भी था। जबकि तैमूर के पैरेंट्स करीना और सैफ इस लिस्ट से गायब थे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम था जबकि तैमूर 10वें नंबर पर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kapoor birth anniversary 2 year old Taimur beats in Popularity
taimur and kareena - फोटो : twitter

कुछ दिन पहले तैमूर के स्कूल में स्पोर्ट्स डे सेलीब्रेट किया गया। स्पोर्ट्स डे की इन तस्वीरों ने भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। तैमूर की दौड़ते हुए और रोते हुए भी तस्वीरें सामने आई थीं जिसे लोगों ने खूब चांव से देखा।  स्पोर्ट्स डे के मौके पर इस करीना, तैमूर को लेकर स्कूल पहुंची थीं। तैमूर पीले कलर की टी-शर्ट में बहुत क्यूट लग रहे थे। वहीं करीना ब्लू कलर के ट्रैक सूट में दिखी थीं।

विज्ञापन
Raj Kapoor birth anniversary 2 year old Taimur beats in Popularity
taimur and kareena - फोटो : Instagram

अपने स्पोर्ट्स डे पर तैमूर ने रिले रेस में पार्टिसिपेट किया। स्पोर्ट्स डे के दौरान करीना, तैमूर को सपोर्ट करती दिखीं। तैमूर ने अपने स्पोर्ट्स डे में पार्टिसिपेट किया और मेडल भी जीता। यह तैमूर का पहला मेडल है। ऐसे में इतना तो कहा जा सकता है कि कपूर खानदान के सभी स्टार्स ने नाम तो कमाया लेकिन पॉपुलैरिटी के मामले में थोड़े आगे जरूर हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed