बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कभी इसकी वजह उनकी फिल्में होती हैं तो कभी उनका स्टाइलिश अवतार। हाल ही में रणवीर की आगामी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' को लेकर एक खबर आई कि फिल्म में उनके साथ अर्जुन रेड्डी की अभिनेत्री शालिनी पांडे नजर आएंगी। ऐसे में अब दूसरी खबर सामने आ रही है कि रणवीर सिंह सुपरहीरो बनने जा रहे हैं।
दरअसल ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्दी ही रणवीर सिंह बड़े पर्दे पर सुपरहीरो अवतार में नजर आएंगे। रणवीर जिस सुपरहीरो का अवातर लेंगे, उसका नाम है- नागराज। इन खबरों की शुरुआत राज कॉमिक्स के प्रेसीडेंट के एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई है।
3 of 5
ranveer Singh
- फोटो : instagram
बता दें कि राज कॉमिक्स के प्रेसीडेंट संजय गुप्ता ने 7 दिसंबर को फेसबुक पर लिखा था, 'आजकल करण जौहर और रणवीर सिंह से नागराज की मुलाकातें बढ़ गई हैं।' संजय के इस पोस्ट के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि रणवीर सिंह नागराज का किरदार निभा सकते हैं। हालांकि इस खबर की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन संजय गुप्ता के फेसबुक पोस्ट से सुगबुगाहट बढ़ गई हैं।
4 of 5
ranveer Singh
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि अगर ऐसा हुआ तो न सिर्फ ये रणवीर सिंह की पहली सुपरहीरो फिल्म होगी बल्कि साथ ही साथ राज कॉमिक्स के किरदारों पर बनने वाली यह पहली बॉलीवुड फिल्म होगी। इस सोशल मीडिया पोस्ट के सामने आने के बाद से रणवीर सिंह के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। वैसे बता दें कि इससे पहले रणवीर सिंह सुपरहीरो डेडपूल के हिंदी वर्जन में अपनी आवाज दे चुके हैं।
5 of 5
Ranveer Singh
- फोटो : instagram
वैसे बात रणवीर सिंह के फिल्मी करियर की बात करें तो फिलहाल उनके खाते में तीन फिल्में हैं। रणवीर की अपकमिंग लिस्ट में कबीर खान की '83', 'जयेशभाई जोरदार' और करण जौहर की तख्त शामिल है।