बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में महज 10 साल ही गुजारे लेकिन अपनी प्रतिभा से वो हर किसी के दिल में बस गईं। स्मिता फिल्मों के अलावा एक्टर राज बब्बर के साथ अपनी शादी और प्यार को लेकर भी चर्चा में रहीं। वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और एक जमाने के सुपरहिट एक्टर राज बब्बर स्मिता से बहुत प्यार करते थे। उनकी लव स्टोरी फिल्मी दुनिया की सबसे चर्चित प्रेमकहानी में से एक रही। राज बब्बर आज भी स्मिता से अपनी पहली मुलाकात भूले नहीं हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं राज बब्बर और स्मिता पाटिल की लव स्टोरी के बारे में।
2 of 5
स्मिता पाटिल, राज बब्बर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक इंटरव्यू के दौरान राज बब्बर ने स्मिता पाटिल से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया था। उन्होंने बताया कि, 'हम दोनों की मुलाकात 1982 की फिल्म 'भीगी पलकें' के सेट पर हुई थी। फिल्म का सेट ओडिशा के राउरकेला का था। हमारी पहली मुलाकात मस्ती मजाक और नोंक-झोंक वाली थी लेकिन मुझे एक चीज जो सबसे ज्यादा प्रभावित की वो थी स्मिता के 'अलफाज'। मुझे उससे बात करना इतना अच्छा लगा है कि मैं पहली मुलाकात में ही दिल दे बैठा था'।
3 of 5
स्मिता पाटिल, राज बब्बर
- फोटो : file photo
राज बब्बर को स्मिता से प्यार हो गया था। उन्होंने शादी करने का फैसला भी कर लिया, लेकिन ये आसान नहीं था। वो पहले से शादीशुदा थे। उनकी पहली पत्नी का नाम नादिरा बब्बर है। स्मिता पाटिल की बायोग्राफी में लेखिका मैथिली राव ने राज और स्मिता की शादी और प्यार के बारे में कई बातें लिखी थीं। राज स्मिता से प्यार तो करने ही लगे थे साथ ही शादी करने के लिए तैयार थे। ऐसे में उन्होंने अपनी पत्नी से अलग होकर स्मिता से शादी करने का मन बना लिया था।
4 of 5
स्मिता पाटिल
- फोटो : social media
स्मिता की मां भी इस रिश्ते के खिलाफ थीं। उन्होंने स्मिता को कई बार समझाया लेकिन राज बब्बर के प्यार में पागल स्मिता ने बिना कुछ सुने समझे शादी कर ली। राज और स्मिता की शादी ने बॉलीवुड में हंगामा मचा दिया था। बता दें कि शादी के कुछ समय बाद ही स्मिता ने 28 नंवबर 1986 को प्रतीक बब्बर को जन्म दिया था।
गौरतलब है कि प्रतीक बब्बर के जन्म के कुछ समय बाद ही स्मिता का निधन हो गया था। उस वक्त स्मिता की मौत ने राज को गहरा सदमा दे दिया था। स्मिता की अंतिम इच्छा थी कि जब वो मरें तो उनका मेकअप सुहागन की तरह किया जाए और उनकी इस इच्छा को पूरा भी किया गया था। प्रतीक बब्बर को जन्म देते वक्त हुई दिक्कतों के चलते 13 दिसंबर को स्मिता का निधन हो गया था।