फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल रॉय की बढ़ी मुश्किलें, जल्द जारी होगा गैर जमानती वारंट, जानें पूरा मामला

Sat, 17 Oct 2020 04:50 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 17 Oct 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
Rahul roy cheque bounce case preparations to issue non bailable warrant against actor
राहुल रॉय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

90 के दशक के मशहूर अभिनेता राहुल रॉय की कानूनी मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं। राहुल रॉय पर कंपनी में निवेश कराने के नाम पर चेक बाउंस का केस है। जमानती वारंट जारी होने के बावजूद अभिनेता कोर्ट में पेश नहीं हुए। अब उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Rahul roy cheque bounce case preparations to issue non bailable warrant against actor
राहुल रॉय - फोटो : फाइल

राहुल रॉय की कंपनी ने निवेश के नाम पर अलीगढ़ के एक व्यक्ति से ठगी करने का आरोप है। चेक बाउंस होने पर व्यक्ति ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। राहुल रॉय पर साल 2017 से मुकदमा लंबित चल रहा है। लगातार समन के बाद भी वे अदालत में हाजिर नहीं हुए हैं।

Rahul roy cheque bounce case preparations to issue non bailable warrant against actor
राहुल रॉय - फोटो : फाइल

क्या हैं आरोप
वकील राम अवतार सिंह के अनुसार, अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र के राकेश चौधरी ने अभिनेता राहुल रॉय की कंपनी ग्रेट इंडिया एंटरटेनमेंट में निवेश का दोगुना मिलने के ऑफर के तहत फरवरी 2014 में एक लाख 35 हजार 600 रुपये का निवेश किया था। इसके अलावा 14 हजार 800 रुपये एक अन्य निवेश किया। बाद में निर्धारित समय पर तगादा करने पर 28 अप्रैल 2017 को इंडियन ओवरसीज बैंक का एक लाख रुपये का चेक दिया गया। यह चेक खैर की ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स शाखा में दो मई 2017 को बाउंस हो गया है। इस पर जून 2017 में न्यायालय में शिकायत दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul roy cheque bounce case preparations to issue non bailable warrant against actor
राहुल रॉय - फोटो : फाइल

कोर्ट ने कई बार राहुल रॉय को समन जारी किए हैं। मगर उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर अब वकील की ओर से गैर जमानती वारंट जारी कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि 90 के दशक में महेश भट्ट के निर्देशन में बनी 'आशिकी' से राहुल रॉय रातों रात स्टार बन गए थे हालांकि उनकी यह लोकप्रियता ज्यादा दिनों तक नहीं रही।

विज्ञापन
Rahul roy cheque bounce case preparations to issue non bailable warrant against actor
राहुल रॉय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राहुल रॉय एक बार फिर इंडस्ट्री में वापसी करने को तैयार हैं। उन्होंने एक प्रोडक्शन हाउस भी खोला है। हाल ही में वह कपिल शर्मा के शो में भी नजर आए थे। जहां उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed