फिल्म आशिकी से राहुल रॉय रातों रात सुपरस्टार बन गए थे लेकिन उसके आगे वो कामयाबी की सीढ़ियां नहीं चढ़ पाए। राहुल रॉय लंबे समय से लाइम लाइट से दूर रहे और बिग बॉस के पहले सीजन में हिस्सा लिया था। बिग बॉस का पहला सीजन रॉय अपने नाम करने में कामयाब रहे थे। आज सोमवार की शख्सियत में जानते हैं राहुल रॉय के बारे में...
2 of 6
rahul roy
- फोटो : file photo
राहुल फिल्मों से तो गायब हो गए लेकिन फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे। वो कुछ फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में भी हाथ आजमाया लेकिन असफलता हाथ लगी। इसके बाद भी उनके करियर पर कुछ खास असर नहीं पड़ा।
3 of 6
rahul roy
- फोटो : file photo
राहुल रॉय ने दिल्ली से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। उस दौरान उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। राहुल ने कभी फिल्मों में काम करने के बारे में नहीं सोचा था। वो एक बिजनेसमैन फैमिली से हैं। राहुल की मां आर्टिकल लिखा करती थीं। एक बार उनका आर्टिकल पढ़कर महेश भट्ट उनसे मिलने पहुंचे। घर पर राहुल की तस्वीर देखकर भट्ट साहब ने राहुल के बारे में पूछा। उस वक्त वो घर पर मौजूद नहीं थे। इसके बाद राहुल ने महेश भट्ट को कॉल किया और महेश भट्ट ने उन्हें आशिकी फिल्म ऑफर की।
4 of 6
rahul roy
- फोटो : file photo
एक बार सिनेमाहॉल में फिल्म खत्म होते ही जब लोगों को ये पता चला कि वो मैनेजर के केबिन में हैं तो वे हल्ला मचाने लगे। लोग मैनेजर के केबिन को तोड़ने की कोशिश करने लगे। बाद में किसी तरह बचकर राहुल वहां से निकले। रास्ते में मुकेश भट्ट ने राहुल से कहा, 'तू तो स्टार बन गया'। इस तरह राहुल रॉय अपनी पहली फिल्म से ही रातों-रात स्टार बन गाए थे। ये फिल्म 6 महीने तक हाउसफुल चलती रही।
5 of 6
rahul roy
- फोटो : file photo
6 महीने बाद भी उनके पास एक भी फिल्म का ऑफर नहीं आया। वो परेशान होकर महेश भट्ट के पास गए तो उन्होंने समझाया कि अभी लोग तुम्हें देख रहे हैं। वो सोच रहे हैं कि तुम्हें कैसे प्रेजेंट किया जाए। इसी तरह 8 महीने गुजर गए और राहुल खाली बैठे रहे लेकिन अचानक उनके पास 60 फिल्मों के एक साथ ऑफर आ गए। राहुल ने उनमें से महज 11 दिन में 47 फिल्में साइन कीं। वो एक दिन में तीन-तीन फिल्मों की शूटिंग करते थे। बाद में उन्हें लगा कि उन्होंने कुछ ज्यादा ही फिल्में साइन कर ली हैं।