बॉलीवुड के टॉप एक्टर विनोद खन्ना के बड़े बेटे राहुल खन्ना आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। जहां एक ओर राहुल के छोटे भाई फिल्म इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल कर चुके हैं तो वहीं राहुल ने 19 साल में महज 11 फिल्मों में ही काम किया है। लाइम लाइट से दूर रहने वाले राहुल खन्ना के बारे में आपको उनके जन्मदिन पर कुछ रोचक बातें बताते हैं।
फिल्म 'अर्थ' से दर्शकों की नजर में आने वाले राहुल खन्ना ने सैफ अली खान की हिट फिल्म 'लव आज कल' में अहम किरदार निभाया था। फिल्म 'अर्थ' के लिए राहुल को फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू अवार्ड मिला था। लेकिन राहुल का फिल्मी सफर काफी फ्लॉप रहा।
राहुल की आखिरी फिल्म 2013 में आई 'फारफ्लाइस' थी। राहुल खन्ना ने टेलीविजन में भी काम किया है। वह आखिरी बार टीवी शो 'द अमेरिकन्स' में नजर आए थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1999 से की थी। उन्होंने अपने करियर में सिर्फ 11 फिल्मों ही काम किया है।
कुछ समय पहले राहुल की सेमी न्यूड फोटो ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस तस्वीर को राहुल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।इसमें वो बिना टी शर्ट और लो वेस्ट जींस में नजर आ रहे थे। राहुल इस फोटो की वजह से लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर भी हो गए थे।
लड़कियां राहुल की फैंस हैं। राहुल भी अपनी फैंस के लिए इस तरह की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। राहुल खन्ना ब्लॉग लिखने के अलावा कई फेमस मैग्जीन के लिए फोटोशूट भी करवा चुके हैं।