एक्टर राहुल बोस ने बीते बुधवार को सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया कि वो ट्विटर पर लगातार ट्रेंड में बने रहें। यूजर्स ने खुद के साथ हुए अनुभवों को 'राहुल बोस मोमेंट' लिखकर शेयर किया। वीडियो में राहुल ने बताया था कि एक पांच सितारा होटल में दो केलों की भारी-भरकम कीमत चुकानी पड़ी और 442 रुपये दिए। उनके इस वीडियो के बाद यूजर्स ने होटल को भी ट्रोल किया जाने लगा।
दो केलों का बिल देख राहुल बोस के उड़े थे होश, अब होटल ताज ने ऐसा किया एलान, यूजर्स हुए हैरान
राहुल उस दौरान होटल जेडब्लयू मैरिएट में थे। राहुल ने कहा, 'इस वीडियो को मैं चंडीगढ़ में शूट कर रहा हूं । यह जेडब्ल्यू मैरिएट होटल का खूबसूरत स्वीट है। दरअसल, जिम में वर्कआउट करने के बाद मैंने दो केले मंगवाए, मुझे दे दिए गए लेकिन जरा आप बिल देखिए।' अब इस बार ताज होटल ने मैरिएट होटल को मजेदार अंदाज में ट्रोल किया।
एक यूजर ने ट्वीट किया जिसमें ताज द्वारा एक घोषणा की गई कि वो सीजन के फलों को कॉम्पिलेमेंट के तौर पर मेहमानों को सर्व करेंगे। ताज के इस एलान को देख दूसरे यूजर्स ने होटल को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
Meanwhile, in the land of trolling JW Marriott.... pic.twitter.com/ipGEZILQ4s
Well played Taj👌
— atul sharma (@atulysharma) July 26, 2019
Waah Taj.
— sahanshu agrawal (@sahanshu) July 26, 2019
एक यूजर ने कमेंट किया, 'प्लीज केला ऑर्डर ना करें।'
Do not order Bananas please 🤣🤣