गुजरे जमाने की अभिनेत्री राखी फिल्मों से दूर हैं। हालांकि उनकी बेटी मेघना गुलजार निर्देशन के क्षेत्र में खूब नाम कमा रही हैं। 70 के दशक में राखी शीर्ष अभिनेत्रियों में शुमार थीं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने जीवन मृत्यु से कदम रखा था। उनकी दूसरी फिल्म शर्मीली थी जिसमें हीरो शशि कपूर थे। फिल्म में राखी और शशि कपूर की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। तो चलिए दोनों का ऐसा ही एक रोचक किस्सा बताते हैं।
2 of 5
राखी, शशि कपूर
- फोटो : फिल्म का एक दृश्य
फिल्म शर्मीली के दौरान शशि कपूर के साथ बिताए पलों को याद करते हुए राखी ने एक वेबसाइट से कहा कि 'सच कहूं तो उन्हें मेकअप मैन की जरूरत नहीं थी। उनका लुक पहले से ही इतना निखरा हुआ था। वह बहुत हैंडसम थे। शर्मीली के दौरान उनसे मैंने काफी कुछ सीखा।'
3 of 5
राखी, शशि कपूर
- फोटो : फिल्म का एक दृश्य
एक फिल्म की शूटिंग के वक्त शशि कपूर ने राखी की जान भी बचाई थी। राखी कहती हैं कि 'हां उन्होंने मेरी जिंदगी बचाई थी और सोचिए कि एक बाघ से। मैं उनके साथ फिल्म जानवर और इंसान कर रही थी। एक बाघ मेरे पीछे दौड़ पड़ा था और मैं एक गड्ढे में गिर गई थी।'
4 of 5
राखी, शशि कपूर
- फोटो : फाइल
'शशि ने तुरंत मुझे वहां से घसीटते हुए बाहर निकाला। फिर बाघ उस गड्ढे में कूद गया। उसके मुंह पर टेप लगा हुआ था लेकिन सोचिए कि अगर वह मुझ पर गिर जाता। कुछ समय बाद हमें पता चला कि गलत तरीके से कूदने की वजह से वह मर गया। सच कहूं तो मैं वह फिल्म नहीं करना चाहती थी लेकिन शशि ने मुझे मना लिया था। मैं शूटिंग के दौरान सहज नहीं थी लेकिन किसी तरह मैंने इसे केवल उनके लिए किया।'
राखी ने शशि कपूर के साथ फिल्म शर्मीली, कभी कभी, काला पत्थर, शान, त्रिशूल और दूसरा आदमी की थी। बता दें कि राखी कभी लाखों दिलों की धड़कन हुआ करती थीं अब उनका लुक काफी बदल गया है। वह कभी-कभी किसी पब्लिक इवेंट में दिखाई देती हैं।