इन दिनों
क्वांटिको गर्ल प्रियंका चोपड़ा की कुछ ऐसी तस्वीरें
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिन्हें देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
प्रियंका का ऐसा शैतानी चेहरा सामने आया है जिसे आप भी देखेंगे तो डर के मारे सोच में पड़ जाएंगे। दरअसल प्रियंका अमेरिकी और यूरोपियन फेस्टिवल हैलोवीन सेलीब्रेट करती नजर आईं है।
इस ईसाई धर्म के फेस्टिवल की खास बात ये है कि लोग इसमें खुद का शैतानी रूप तैयार करते हैं और ये हर साल अक्टूबर के आखिरी रविवार को मनाया जाता है। इसी फेस्टिवल से जुड़े प्रियंका के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
प्रियंका का ये अवतार इतना खतरनाक है कि आप भी डर जाएंगे। प्रियंका कटे हुए चहरे और भयानक आंखों के कारण शैतान की तरह नजर आ रही हैं। वहीं प्रियंका ने दूसरे फोटो भी शेयर किए जिसमें वो अंधेरे में हल्की लाइट के साथ हैलोवीन फोटो ले रही हैं। इस फोटो में भी उनका खतरनाक लुक दिख रहा है।
हैलोवीन सेलीब्रेट करने वाली अकेली प्रियंका चोपड़ा ही नहीं हैं। खतरों के खिलाड़ी शो की कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रस निया शर्मा का भी बुधवार को हैलोवीन लुक सामने आया था।