अल्लू अर्जुन की पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। इस फिल्म ने जमकर चांदी कूटी थी। दरअसल फिल्म कोरोना काल के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस वजह से इसे खूब पसंद किया गया था। दर्शकों में अभी भी इस फिल्म को लेकर दीवानगी कम नहीं हुई है। पुष्पा के लुक्स और डायलॉग्स अभी भी लोग दोहराते नजर आते हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी ने बड़े-बड़ों को फेल कर दिया था। अब दर्शकों को इस फिल्म के दूसरे पार्ट यानि पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में मेकर्स ने पुष्पा के सबसे बड़े दुश्मन भंवर सिंह यानि फहाद फासिल का पहला लुक जारी कर दिया है।
Pushpa 2: पुष्पा द रूल से 'भंवर सिंह शेखावत' का पहला लुक जारी, खतरनाक अवतार में दिखे फहाद फासिल
पैन इंडिया रिलीज पुष्पा के बाद जब मेकर्स ने पुष्पा 2 की घोषणा की तो मेकर्स में इस फिल्म को रिलीज करने की और दर्शकों में इसे देखने की बेताबी नजर आई। कुछ समय पहले पुष्पाराज का पहला लुक जारी किया गया था, जिसमें वह बेहद अलग अंदाज में नजर आए थे। फिर पुष्पा का टीजर रिलीज हुआ जिसमें अल्लू अर्जुन का धांसू अवतार देखने को मिला। अब मेकर्स ने फहाद फासिल के जन्मदिन के अवसर पर उनका नया लुक जारी कर दिया है, जो कि फैंस के रोंगटे खड़े कर रहा है।
इसे भी पढ़ें- Akshay Kumar: एक्टर बनने से पहले लाइटमैन के रूप में काम करते थे अक्षय कुमार, अभिनय की दुनिया में यूं ली एंट्री
पुष्पा 2 के मेकर्स ने फहाद फासिल के इस इंटेंस पोस्टर को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, 'पुष्पा 2- द रूल' की पूरी टीम बहु प्रतिभाशाली टैलेंटेड अभिनेता फहाद फासिल को जन्मदिन की बधाई देती है। फहाद फासिल के इंटेस लुक पर फैंस भी प्यार लुटा रहे हैं। उनको भी भंवर सिंह का यह अनोखा अंदाज काफी पसंद आ रहा है।