फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ira Khan: आमिर खान और रीना दत्ता के तलाक पर इरा खान का सनसनीखेज खुलासा, हां, मेरे मानसिक स्वास्थ्य की वजह...

Tue, 08 Aug 2023 03:20 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 08 Aug 2023 03:20 PM IST
विज्ञापन
Aamir khan and Reena Dutta Divorce Give Depression To Ira Khan Mr Perfectionist Daughter made Big Disclosure
आमिर खान-इरा खान-रीना दत्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हो सकता है कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर रहे अभिनेता आमिर खान को यह अच्छा न लगे, लेकिन उनकी बिटिया इरा खान ने आखिरकार अपने पिता और मां के तलाक और उसके बाद की अपनी मानसिक स्थिति के बारे में खुलासा कर ही दिया है। आमिर का अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक 21 साल पहले हुआ। ये उन दिनों की बात है जब आमिर खान फिल्म ‘दिल चाहता है’ की शूटिंग करके फारिग हुए थे और उनका नाम फिल्म की हीरोइन प्रीति जिंटा के साथ खूब जोड़ा जाता था।

Aamir khan and Reena Dutta Divorce Give Depression To Ira Khan Mr Perfectionist Daughter made Big Disclosure
फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में आमिर और रीना दत्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आमिर और रीना की बेटी इरा खान हालांकि ये भी कहती हैं कि अपने अवसाद की स्थिति को लेकर वह खुद भी जिम्मेदार हैं, लेकिन वह ये मानने में भी संकोच नहीं करतीं कि उनकी मानसिक स्थिति की एक वजह उनके माता-पिता भी हैं। इरा के मुताबिक बचपन में उन्हें लगता था कि वह उदास दिखेंगी तो लोग उनकी तरफ ज्यादा तवज्जो देंगे। इरा अपने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर खुलकर बात करती हैं और अपने अनुभवों से सबक लेने के बाद वह इसके लिए एक सहायता केंद्र भी अब चलाती हैं।

Aamir khan and Reena Dutta Divorce Give Depression To Ira Khan Mr Perfectionist Daughter made Big Disclosure
इरा खान-आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इरा खान कहती हैं, ‘अवसाद थोड़ा मुश्किल विषय है समझाना। ये थोड़ा आनुवांशिक होता है, थोड़ा मनोवैज्ञानिक और थोड़ा सामाजिक होता है। मेरे मामले में ये थोड़ा आनुवांशिक रहा। मेरे परिवार में भी मानसिक स्वास्थ्य का अतीत रहा है और ये मेरी मां और मेरे पिता दोनों की तरफ से है। जिन्होंने मेरा उपचार किया, उनके मुताबिक मुझे परेशान करने वाली तमाम बातों में सबसे अधिक मेरे माता-पिता ही थे। हालांकि, उन दिनों दोनों ने अपना तलाक जितना बेहतर तरीके से हो सकता था, संभाला था।’
Love All: पर्दे पर दिखेंगे असली बैडमिंटन खेलते असली खिलाड़ी, ट्रेलर में दिखा बल्ले और चिड़िया का अनूठा कमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir khan and Reena Dutta Divorce Give Depression To Ira Khan Mr Perfectionist Daughter made Big Disclosure
आमिर खान-रीना दत्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस बारे में और पूछे जाने पर इरा खान ये भी स्पष्ट करने की कोशिश करती हैं कि उनके माता पिता का तलाक आपसी सहमति से हुआ और वह इन दोनों को अपने मानसिक स्वास्थ्य में गिरावट के लिए दोषी भी नहीं मानती हैं। इरा के मुताबिक उनके अभिभावकों ने अपने तलाक को सुर्खियां बनने से बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनके मन में इस सब को लेकर कुछ अलग ही चलता रहता था।
Dream Girl 2: 'उम्दा कलाकारों के साथ काम करना सौभाग्य की बात है', ड्रीम गर्ल 2 की कास्ट पर बोले आयुष्मान

विज्ञापन
Aamir khan and Reena Dutta Divorce Give Depression To Ira Khan Mr Perfectionist Daughter made Big Disclosure
इरा खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में इरा खान जो सबसे बड़ा खुलासा करती दिखती हैं, वह ये कि वह इस अवसाद के लिए खुद को भी जिम्मेदार मानती है। और, वह इसलिए कि 20 साल तक वह इस मुगालते में जीती रहीं कि दूसरों का प्यार पाने के लिए खुद को दुखी दिखाना जरूरी है। वह कहती हैं, ‘ये मेरे भीतर फिल्में देख देखकर ही आया। मैं आठ 10 साल की थी और खुद को झूठी हंसी दिखाने के लिए कहती रहती थी। मैं अपनी भावनाएं दबाए रखती थी और इसके चलते मैं बड़ी हुई तो मेरे भीतर कहीं कुछ टूटा हुआ था। और ऐसा इसलिए क्योंकि मुझे लगता था कि मैं ऐसी दिखूंगी तभी लोग मुझे चाहेंगे। ऐसा करते-करते ये मेरी आदत में शुमार हो गया और मैं एक अवसादग्रस्त युवती बन गई।’
OMG 2: महाकाल मंदिर के पुजारियों ने प्रोड्यूसर को भेजा नोटिस, ट्रेलर में महादेव को कचोरी खरीदते क्यों दिखाया?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed