अश्लील फिल्म बनाने के और उसे अपने एप पर रिलीज करने के आरोप में राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार देर रात गिरफ्तार किया। इसके बाद मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। लेकिन पहले से ही विवादों में फंसे राज कुंद्रा को लेकर अब एक मशहूर यूट्यूबर ने ये दावा किया कि राज कुंद्रा ने उन्हें भी एप ‘हॉटशॉट्स’ के वीडियो में काम करने के लिए कहा था। मशहूर यूट्यूबर पुनीत कौर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस बात का खुलासा किया था कि राज कुंद्रा ने उन्हें अपने एप की वीडियो में काम करने के लिए कहा था।
पुनीत कौर ने इंस्टा स्टोरी पर कई तस्वीरें साझा की और उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, ‘दोस्तों, आपको हमारा वेरिफाइड डीएम वीडियो याद है? जहां उन्होंने मुझे अपने एप हॉटशॉट्स के लिए काम करने के लिए कहा था। मैं तो मर ही गई। उन्होंने इस कैप्शन के साथ कई न्यूज कटिंग्स भी साझा की।
2 of 5
पुनीत कौर
- फोटो : पुनीत कौर
कौन है पुनीत कौर?
पुनीत कौर एक भारतीय-अमेरिकी मेकअप आर्टिस्ट हैं, जो अपने यूट्यूब चैनल कौर ब्यूटी के लिए जानी जाती हैं। पुनीत एक मेडिकल स्टूडेंट के साथ-साथ यूट्यूबर भी हैं। जोकि बे एरिया, उत्तरी कैलिफोर्निया की रहने वाली हैं। उन्होंने व्लॉग, ट्यूटोरियल, और GRWM वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम परएक मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हासिल किए हैं। जबकि यूट्यूब पर उनके लगभग 270,000 फॉलोअर्स हैं।
3 of 5
पुनीत कौर
- फोटो : पुनीत कौर
इसके साथ ही पुनीत कौर एक मेडिकल की स्टूडेंट भी हैं और मेडिकल की पढ़ाई भी कर रही हैं। वे अपनी भाइयों के एक मेडिकल स्कूल यूट्यूब चैनल मेडब्रोस का भी अहम हिस्सा बनी हुई हैं। उनके चैनल पर मेडिकल स्कूल से जुड़ी हुई हर तरह की जानकारी मौजूद है। इस चैनल पर सलाह के साथ ही अंडर ग्रेजुएट एजुकेशन भी दी जाती है।
4 of 5
पुनीत कौर, राज कुंद्रा
- फोटो : Social Media
पुनीत कौर ने एक और पोस्ट साझा करते हुए ये भी कहा भगवान करे कि अब राज कुंद्रा जेल में ही सड़े। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कैप्शन के साथ हैरानी जताते हुए लिखा, ‘ये आदमी सच में लोगों को फंसा रहा है। जब मेरे पास पहली बार राज कुंद्रा का डीएम आया था तो मुझे पहले लगा था कि ये एक स्पैम है’। पुनीत कौर ने लिखा, ‘भगवान करे ये आदमी जेल में ही सड़े’। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर राज कुंद्रा से जुड़े कई स्क्रीन शॉट भी साझा किए।
5 of 5
पुनीत कौर, राज कुंद्रा
- फोटो : Social Media
बता दें कि अश्लील फिल्में बनाने के आरोपों के बाद राज कुंद्रा पर पुनीत कौर से पहले और भी मॉडल-एक्ट्रेस के सामने आए हैं, जिन्होंने राज पर कई आरोप लगाए हैं। वहीं अश्लील कंटेंट बनाने के मामले में मुंबई पुलिस राज से पूछताछ कर रही है। इस मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।