{"_id":"5bf52ecfbdec22696c1d2e79","slug":"priyanka-chopra-wants-these-things-in-her-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने तैयार की लिस्ट, गिफ्ट में चाहिए कौन कौन सी चीजें?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी से पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने तैयार की लिस्ट, गिफ्ट में चाहिए कौन कौन सी चीजें?
Wed, 21 Nov 2018 03:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Updated Wed, 21 Nov 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka, nick
Link Copied
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड स्टार निक जोनस की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। जैसे-जैसे शादी की डेट पास आ रही है दोनों के फैंस में भी उत्सुकता बढ़ती जा रही है। वहीं ये स्टार कपल भी इस शादी को खास बनाने में कोई सर नहीं छोड़ रहा है।
2 of 5
priyanka and nick
शादी से पहले देसी गर्ल प्रियंका ने अमेजॉन के साथ मिलकर 14,131.86 अमेरिकी डॉलर की वैडिंग रजिस्ट्री गाइड को तैयार की। सिर्फ इतना ही नहीं इस वैडिंग रजिस्ट्री गाइड में प्रियंका के पसंदीदा गिफ्ट भी शामिल हैं। बता दें कि ऐसा ट्रेडिशन है कि वैडिंग रजिस्ट्री गाइड की मदद से शादी में आने वाले मेहमानों को यह जानने में आसानी मिलती है कि नए कपल को शादी में क्या तोहफे दिए जाएं।
3 of 5
priyanka and nick
- फोटो : pti
इस तरह से ये भी पता चलता है कि दोनों को अपने पर्सनल और घर में किन चीजों की जरूरत है। हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा था कि, 'उन्हें अमेजॉन के साथ वैडिंग रजिस्ट्री गाइड तैयार की है और उन्हों ऐसा करने में बहुत मजा भी आया। साथ ही उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि अमेजॉन ने 100,000 डॉलर की यूनिसेफ को आर्थिक मदद भी की है।
चलिए अब जरा प्रियंका की लिस्ट भी देख लीजिए। पीसी की लिस्ट में बर्तन, पालतू सामान, यात्रा बैग, घरेलू सामान और स्नोबोर्ड, स्केट्स, इनडोर बाइक, डंबेल सेट और टेबल टेनिस सेट जैसे फिटनेस उपकरणों चाहिए। प्रियंका अपने कुत्ते डायना को भी नहीं भूली। पीसी अपनी डायना के लिए गुलाबी रंग के कुत्ते का कॉलर, जीपीएस पालतू ट्रैकर, कुत्ते रेनकोट और पालतू बिस्तर चाहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra with nick jonas
साथ ही वह कैनन आईवीआई वायरलेस मिनी फोटो प्रिंटर, $ 2,500 एलजी ओएलडीडी टीवी, एयर प्यूरीफायर और अमेज़ॅन इको लुक जैसे तकनीकी उत्पाद भी चाहती हैं। हालांकि भारत में लोगों को शादी या दुल्हन रजिस्ट्री के बारे में कम जानकारी है। लेकिन अमेरिका और यूरोप में ये काफी लोकप्रिय है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह मेहमानों को शादी के तोहफे खरीदने के लिए आसान बनाता है। साथ ही ऐसा करने से कपल को जो चाहिए वह भी मिल जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।