शानदार रोका सेरेमनी के बाद अपने करीबी दोस्त और निक संग प्रियंका चोपड़ा घूमने निकलीं। प्रियंका के साथ उनके सास-ससुर भी मौजूद थे। साथ ही प्रियंका का मां मधु चोपड़ा भी गई थीं।
प्रियंका ससुर पॉल केविन जोनस, सास डेनिस मिलर जोनस और उनके खास रिश्तेदारों के साथ बाहर निकली थीं। दरअसल, वे सब प्रियंका के साथ सेंट कैथरीन अनाथालय गए थे। बता दें कि प्रियंका को बाल अधिकार के चलते यूनिसेफ का गुडविल एम्बेसडर चुना हुआ है और प्रियंका इस संगठन के कई कार्यक्रमों में हिस्सा भी लें प्रचार कर चुकी हैं।
हाल ही में वह बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों के कैंप भी पहुंची थीं जहां प्रियंका ने उन्हें मदद का आश्वासन भी दिया। बता दें कि कल रोका सेरेमनी के बाद प्रियंका ने एक पार्टी रखी थी जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियों को देखा गया था। इस पार्टी में अंबानी का परिवार भी शामिल हुआ था। साथ ही एक्ट्रेस आलिया भट्ट, डायरेक्टर संजय लीला भंसाली, सलमान खान की बहन अर्पिता खान उनके पति आयुष शर्मा, मुश्ता शेख और अनुषा डांडेकर संग कई रिश्तेदार भी इस पार्टी का हिस्सा बने थे।
पार्टी में प्रियंका और निक और दोनों की फैमिली बहुत ही खुश नजर आए। पार्टी में निक की मां की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। दरअसल, वह पार्टी में पिंक कलर की साड़ी में नजर आईं जो कि उनपर खूब फब रही थी। इससे पहले रोका में भी प्रियंका की सास ट्रेडिश्नल सलवार कमीज में बहुत अच्छी लग रही थीं। वहीं, सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरें और वीडियो आग लगा रही हैं। पार्टी में प्रियंका को ऐसे पहले कभी नाचते हुए भी नहीं देखा गया।