सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा गरमा गया है। सुशांत के फैंस भाई- भतीजावाद के खिलाफ ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स यह अंदेशा जता चुके हैं कि सुशांत को इंडस्ट्री में फैला नेपोटिज्म ले डूबा।
Throwback: नेपोटिज्म पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा था, 'मेरे लिए जगह बनाना मुश्किल था, मैं बाहरी थी...'
इस बीच प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह नेपोटिज्म पर बात करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में प्रियंका कहती हैं, 'मेरे लिए ये बहुत कठिन था। मैं यहां किसी को नहीं जानती थी। जब मैंने यहां कदम रखा तब हर कोई यहां एक दूसरे का अच्छा दोस्त था।'
प्रियंका कहती हैं, 'मैं नेटवर्किंग में ज्यादा अच्छी नहीं थी न ही ज्यादा पार्टीज में जाती थी। मेरे लिए भी थोड़ा मुश्किल था, लेकिन मैंने इस सच्चाई को स्वीकारा कि मुझे इन सब चीजों से डरना नहीं है।'
" #Nepotism and Bollywood go Hand in Hand" - #PriyankaChopra ( Miss World 2000 and Actress )
A post shared by Pageant and Glamour | India 🇮🇳 (@pageantandglamour) on
2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता और सबके दिलों पर राज करने लगीं। इसके पहले भी वो मिस इंडिया रह चुकी थीं और इंडिया में उनके काफी फैंस भी थे। मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका के विदेश में भी फैंस बढ़ने लगे। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय भी किया। प्रियंका बॉलीवुड में आखिरी बार 'द स्काई इज पिंक' में नजर आईं थीं।
बता दें प्रियंका इंजीनियर बनना चाहती थीं और उसके लिए उन्होंने कॉलेज में एडमिशन भी ले लिया था, लेकिन विश्व सुंदरी बनने के बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे और उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी। प्रियंका ने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार के सहित कई पुरस्कार और नामांकन प्राप्त किए हैं।