ऋतिक और टाइगर की 'वॉर' (War) के आगे प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' (The Sky Is Pink) के कलेक्शन में दूसरे दिन थोड़ा इजाफा हुआ है। पहले दिन इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत धीमी रही लेकिन दूसरे दिन 'वॉर' के 11वें दिन के कलेक्शन के सामने कुछ बढ़ोतरी हुई। जानिए अब तक 'वॉर' और 'द स्काई इज पिंक' ने कुल कितना कलेक्शन किया है।
2 of 5
the sky is pink
- फोटो : social media
फिल्म क्रिटिक्स के अनुमान के मुताबिक 'द स्काई इज पिंक' ने दूसरे दिन 4 से 5 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फिल्म ने पहले दिन 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। ऐसे में दूसरे दिन के कलेक्शन में इजाफा जरूर हुआ है। इस अनुमान के मुताबिक 'द स्काई इस पिंक' ने अब तक कुल 6.50 से 7.50 करोड़ तक का कलेक्शन किया है। 'द स्काई इज पिंक' के मुकाबले ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर' ने 11वें दिन भी जबरदस्त कलेक्शन किया।
3 of 5
war film
- फोटो : social media
शनिवार को फिल्म 'वॉर' को वीकेंड का जबरदस्त फायदा मिला और फिल्म दिखा रहे हिंदी पट्टी के सिनेमाघरों में दर्शकों ने नई रिलीज फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की बजाय 'वॉर' को ज्यादा तवज्जो दी। रात तक के शोज की एडवांस बुकिंग के चलते फिल्म 'वॉर' ने शनिवार को 250 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू लिया।
4 of 5
The Sky is Pink and war film
- फोटो : file photo
इस साल रिलीज हुई हिंदी फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अब तक शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' के पास रहा है। 'कबीर सिंह' ने रिलीज के तीसरे हफ्ते में 22वें दिन तक आकर 250 करोड़ रुपये कमाए थे। खास बात है कि 'द स्काई इज पिंक' और 'वॉर' दोनों ही अलग विषय पर आधारित फिल्में हैं। जहां एक ओर 'द स्काई इज पिंक' रिश्तों पर आधारित फिल्म है तो वहीं 'वॉर' एक्शन फिल्म है।
5 of 5
the sky is pink
- फोटो : social media
'द स्काई इज पिंक' फिल्म को शोनाली बोस ने निर्देशित किया है। यह सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के अलावा जायरा वसीम मुख्य किरदार में है। इस फिल्म के कलेक्शन में पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन थोड़ा इजाफा हुआ है। देखना होगा कि यह फिल्म वीकेंड में कितना कलेक्शन जुटा पाती है।
यह भी पढ़ें:- ट्रोलर्स के निशाने पर फिर आ सकती हैं स्वरा भास्कर, असहिष्णुता के बारे में अब कही ये बात