बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एम्स्टर्डम से पार्टी कर बुधवार सुबह मुंबई लौट आई हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर छोटी बहन परिणिती चोपड़ा के साथ देखा गया। परिणति पर प्रियंका के साथ पार्टी करने गई थीं। प्रियंका ने एम्स्टर्डम में अपनी दोस्तों के साथ बैचलर और पायजामा पार्टी की।
2 of 5
priyanka
- फोटो : instagram
बता दें कि पायजामा पार्टी में एक बार फिर प्रियंका अपनी दोस्तों संग दिखीं। यहां उनके साथ उनकी बहन परिणिती चोपड़ा भी नजर आईं। पायजामा पार्टी में प्रियंका को उनकी दोस्तों ने 'होने वाली दुल्हन' का खिताब दिया है।
3 of 5
priyanka
- फोटो : instagram
इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर बैचलर पार्टी की कई तस्वीरें सामने आई थी जिसमें उन्होंने अपनी एक हॉट तस्वीर भी शेयर की है। बता दें कि प्रियंका अब निक बिना ही दिवाली सेलिब्रेट करेंगी।
4 of 5
priyanka
- फोटो : isntagram
बैचलर पार्टी में अपनी दोस्तों के साथ प्रियंका चोपड़ा ने जमकर मस्ती की। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में #Bachelorette बैचलर पार्टी को हैशटैग करते हुए लिखा है, 'रेड, वाइट ऐंड ब्राइड।' इतना ही नहीं प्रियंका की पूरी गर्ल गैंग रेड, ब्लैक और वाइट कलर के ड्रेस कोड में नजर आईं।
5 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
बता दें कि प्रियंका लगातार अपने फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं। जिसमें उनकी सफेद रंग की शॉर्ट ड्रेस में तस्वीर सामने आई है। प्रियंका-निक की शादी को लेकर अभी कोई तारीख सामने नहीं आई है। लेकिनप्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये शादी बेहद ग्लैमरस होने वाली है।