{"_id":"5eb19e308ebc3e90941e48d7","slug":"priyanka-chopra-get-princess-makeover-from-her-niece-photos-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में प्रियंका चोपड़ा को भतीजी ने बनाया प्रिंसेस, मेकओवर देख फैन्स बोले 'सो क्यूट'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लॉकडाउन में प्रियंका चोपड़ा को भतीजी ने बनाया प्रिंसेस, मेकओवर देख फैन्स बोले 'सो क्यूट'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Tue, 05 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Social Media
Link Copied
दुनियाभर में फैले कोरोना संक्रमण की वजह से बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी इन दिनों अपने पति और परिवार के साथ लॉस एंजिल्स में हैं। प्रियंका लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका अपने फैन्स के साथ कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने मेकओवर की तस्वीरें साझा की हैं। खास बात ये है कि प्रियंका का ये मेकओवर उनकी भतीजी ने किया है।
Trending Videos
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Social Media
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी कुछ प्यारी सी तस्वीरें साझा की हैं। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में एक छोटी सी बच्ची प्रियंका चोपड़ा का मेकअप कर रही हैं और प्रियंका भी बड़े ही प्यार से बच्ची से मेकअप करवा रही हैं। लॉकडाउन के बीच प्रियंका की इन तस्वीरों ने फैन्स का दिल जीत लिया है।
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Social Media
प्रियंका ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए इन तस्वीरों को साझा किया है। तस्वीरों में प्रियंका का मेकअप कर रही बच्ची उनकी भतीजी हैं। उनकी भतीजी उनका प्रिंसेस मेकअप कर रही हैं। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में प्रियंका ने लिखा है, 'मई का पहला सोमवार। इस साल की थीम है: प्यारी प्यारी प्रिंसेस'।
प्रियंका ने तीन तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में उनकी भतीजी उनका मेकअप कर रही है और प्रियंका भी बड़े ही प्यार से उससे मेकअप करवा रही हैं। दूसरी तस्वीर में प्रियंका कैमरा पर अपना मेकअप दिखा रही हैं। उनके चेहरे पर मैसी सा मेकअप नजर आ रहा है जैसा बिल्कुल एक छोटे बच्चे ने ही किया हो। वहीं तीसरी तस्वीर में छोटी सी बच्ची उन्हें प्रिंसेस क्राउन पहना रही है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Social Media
प्रियंका की इन तस्वीरों को सोशल मीडिय पर खूब पसंद किया जा रहा है। ये तस्वीरें वाकई में बेहद प्यारी हैं भी। जिन्हें देखकर प्रियंका के फैन्स बिल्कुल भी इन्हें 'सो क्यूट' कहने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में प्रियंका ने एक वीडियो भी साझा किया था जिसमें वो अपनी भतीजी को हाथों से उठाते हुए वर्कआउट करती हुई नजर आ रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।