{"_id":"600a4aaf8ebc3e2e79006783","slug":"priyanka-chopra-faced-racism-as-a-student-in-the-us","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में रंगभेद का शिकार हो चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने बताया अपना दर्द, स्कूल में चिढ़ाते थे बच्चे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमेरिका में रंगभेद का शिकार हो चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने बताया अपना दर्द, स्कूल में चिढ़ाते थे बच्चे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 22 Jan 2021 09:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram/priyankachopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा छाई हुई हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपनी एक हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग खत्म की। इसके अलावा प्रियंका जल्द ही अपनी एक किताब भी लॉन्च करने वाली हैं। बेबाक राय रखने वालीं अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए और बताया कि भारतीय होने की वजह से उन्हें अमेरिका में रंगभेद का सामना करना पड़ा।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram/priyankachopra
प्रियंका जब 12 साल की थीं तो वह पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गई थीं। वह अपने परिवार के साथ काफी समय तक अमेरिका में रहीं। उन्होंने हाई स्कूल की पढ़ाई वहीं से की है। उस दौरान स्कूल के बच्चे प्रियंका को उनके सांवले रंग की वजह से परेशान करते थे और ब्राउनी कहकर बुलाते थे।
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram/priyankachopra
प्रियंका ने बताया कि 'जब मैं अमेरिका के स्कूल में पढ़ाई कर रही थी उस वक्त मुझे बहुत परेशान किया जाता था। बच्चे मुझे चिढ़ाते हुए ब्राउनी पुकारते थे और अपने देश वापस लौट जाने के लिए कहते थे। मुझसे कहा जाता था कि तुम जिस हाथी पर बैठकर आई हो उसी पर बैठकर निकल जाओ। निजी रूप से मैंने इन सब का सामना किया है। धीरे-धीरे मैंने अपना आत्मविश्वास खो दिया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram/priyankachopra
प्रियंका आगे कहती हैं कि 'मैंने हमेशा खुद को एक आश्वस्त व्यक्ति माना है लेकिन जो कुछ भी मेरे साथ हुआ उससे मैं अनिश्चित हो गई थी। भारत लौटकर मैं बहुत खुश थी। स्कूल में उस अनुभव के बाद भारत वापस आना सही रहा। मुझे यहां ढेर सारा प्यार मिला।'
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram/priyankachopra
प्रियंका कहती हैं कि 'मैं इसमें शहर को दोष नहीं देती हूं। मेरा मानना है कि वह लड़कियां चाहती थीं कि कुछ ऐसा कह दें जिससे मैं परेशान हो जाऊं। 35 साल की उम्र में मैं यह कह सकती हूं कि वह असुरक्षित महसूस कर रही थीं।' वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका की फिल्म द व्हाइट टाइगर 22 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में एक हॉलीवुड फिल्म टेक्स्ट फॉर यू की शूटिंग खत्म की है। उनके पास एक अन्य फिल्म मेट्रिक्स 4 भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।