फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rehnaa Hai Terre Dil Mein Dia Mirza celebrates 25 years in industry with nostalgic throwback to her debut film

रहना है तेरे दिल में के 25 साल: दीया मिर्जा ने डेब्यू फिल्म से जुड़ी यादें साझा कीं; दर्शकों को कहा शुक्रिया

Mon, 19 Oct 2026 09:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 19 Oct 2026 09:58 PM IST
सार

25 Years Of Rehnaa Hai Terre Dil Mein: अभिनेत्री दीया मिर्जा और आर माधवन की फिल्म 'रहना है तेरे दिल की' रिलीज को आज 25 साल पूरे हो गए हैं। इसी के साथ दीया को इंडस्ट्री में भी 25 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने खुशी जताई है।

विज्ञापन
Rehnaa Hai Terre Dil Mein Dia Mirza celebrates 25 years in industry with nostalgic throwback to her debut film
रहना है तेरे दिल में - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2001 में आई फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' के जरिए दीया मिर्जा ने इंडस्ट्री में कदम रखे। उनकी इस डेब्यू फिल्म को आज 19 अक्तूबर को 25 साल पूरे हो गए हैं। इसी के साथ दीया का करियर भी 25 वर्ष का हो गया है। उन्होंने इस खास अवसर पर फिल्म से जुड़ी यादें साझा की हैं। साथ ही दर्शकों से मिले प्यार के लिए आभार जताया है।

विज्ञापन
Trending Videos

Rehnaa Hai Terre Dil Mein Dia Mirza celebrates 25 years in industry with nostalgic throwback to her debut film
रहना है तेरे दिल में - फोटो : सोशल मीडिया

दीया मिर्जा ने साझा किए पुराने पल
दीया मिर्जा के साथ 'रहना है तेरे दिल में' फिल्म में आर माधवन नजर आए थे। दोनों की जोड़ी खूब हिट रही। इस फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए गए। फिल्म की सिल्वर जुबली पर दीया मिर्जा ने एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने फिल्म से जुड़ी यादें ताजा की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेत्री ने कहा फैंस को शुक्रिया
दीया मिर्जा ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, 'बारिश में नाच रही वह 19 साल की लड़की, इन 25 वर्षों में आप सभी से मिले प्यार और दरियादिली के लिए आपके प्रति बहुत शुक्रगुजार है'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


विज्ञापन

कितना किया था फिल्म ने कलेक्शन?
बता दें कि साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' तमिल फिल्म ‘मिन्नाले’ की हिंदी रीमेक थी। इस फिल्म में भी आर माधवन ने राजेश नाम का मुख्य किरदार निभाया था। वहीं फिल्म में रीमा सेन रीनू के किरदार में दिखाई दी थीं। फिल्म का निर्देशन गौतम वासुदेव मेनन ने किया था। उस समय फिल्म ने 12 करोड़ से 15 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।

Rehnaa Hai Terre Dil Mein Dia Mirza celebrates 25 years in industry with nostalgic throwback to her debut film
रहना है तेरे दिल में - फोटो : यूट्यूब

फिल्म में कैसे हुई दीया मिर्जा की एंट्री?
फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' दीया मिर्जा के किरदार रीना मल्होत्रा के किरदार को आज भी दर्शक भूले नहीं हैं। मगर फिल्म के लिए निर्देशक गौतम वासुदेव मेनन की पहली पसंद दीया नहीं थीं। वह उनसे पहले  ऋचा पल्लोड को साइम करना चाहते थे। मगर एक्ट्रेस ने अन्य प्रोजेक्ट के चलते यह अवसर ठुकरा दिया। इसके बाद, निर्माताओं ने दीया मिर्जा को चुना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed