प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहीं हैं। मनोरंजन जगत में प्रियंका ने 20 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। प्रियंका के इस पोस्ट पर बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने उन्हें बधाई दी। इस लिस्ट में ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी शामिल रहीं, जिन्होंने उनकी तारीफ की है।