फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सगाई की खबरों के बीच प्रियंका ने निक के साथ रिश्ते पर खुद लगाई मुहर, ये तस्वीर बनी प्यार की गवाह

Wed, 27 Jun 2018 04:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 27 Jun 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra calls Nick Jonas her favourite man new picture will win your heart
Priyanka Chopra Nick Jonas
निक जोनस तो पहले ही प्रियंका की तस्वीर पोस्ट कर इशारों-इशारों में अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। ऐसे में लोग उस वक्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि कब प्रियंका चोपड़ा, निक और अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ेगीं। फैंस का यह इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। प्रियंका ने निक की तस्वीर पर ऐसा कमेंट कर दिया जो प्रियंका की तरफ से यह इशारा जरूर कर रहा है 'बिन फेरे हम तेरे सनम।'

 
Priyanka Chopra calls Nick Jonas her favourite man new picture will win your heart
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका और निक इन दिनों गोवा में खास पल एक साथ बिता रहे हैं। जिसकी पहली तस्वीर मंगलवार को सामने आई थी जिसमें प्रियंका और निक को एक साथ लंच करते हुए देखा गया। इस तस्वीर के सामने आने के बाद से फैंस प्रियंका और निक की और तस्वीरों का इंतजार कर रहे थे और अब उनका यह इंतजार प्रियंका के इस खूबसूरत कमेंट के बाद खत्म हुआ।
 
Priyanka Chopra calls Nick Jonas her favourite man new picture will win your heart
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी और निक की दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक तस्वीर में प्रियंका बीच पर अकेले कुछ समय बिताते हुए नजर आ रही हैं तो दूसरी में निक बीच पर नजर आ रहे हैं। दिलचस्प,बात यह है कि निक की फोटो पर प्रियंका ने लिखा है 'माई फेवरेट मैन'। इसके साथ ही दिल वाला इमोजी भी बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra calls Nick Jonas her favourite man new picture will win your heart
Priyanka Chopra Nick Jonas
आपको बता दें, यह पहली बार हुआ है कि प्रियंका ने निक की तस्वीर पर इस तरह का कोई कमेंट किया हो। हालांकि निक कई बार प्रियंका के पोस्ट पर ऐसा कमेंट कर चुके हैं लेकिन प्रियंका की तरफ से निक के लिए यह खुलेआम पहला कमेंट था जो उनके फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग हैं। 
विज्ञापन
Priyanka Chopra calls Nick Jonas her favourite man new picture will win your heart
priyapriyanka
जहां एक ओर प्रियंका और निक की तस्वीरों ने मीडिया में हलचल मचा दी है तो वहीं निक और प्रियंका की सगाई की खबरों ने भी जोर पकड़ा है। कहा जा रहा है कि यह दोनों कपल इस साल जुलाई या फिर अगस्त में सगाई कर सकते हैं। फिलहाल तो आप इन दोनों लवबर्ड की इस नई तस्वीर को देखिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed