प्रियंका चोपड़ा अपने विदेशी मंगेतर निक जोनस संग अब परिणय सूत्र में बंधने जा रही हैं। इसके लिए शादी में जोधपुर के ताज उमेद भवन में नामचीन हस्तियां पहुंच चुकी है जिसमें मुकेश अंबानी का पूरा परिवार भी शामिल है। साथ ही पिछले दो दिन से मेहमानों का आना लगा हुआ है। बीती रात संगीत सेरेमनी हुई थी जिसमें लड़की और लड़केवालों के बीच डांस कॉम्टिपिटशन हुआ था। अब खबर है कि दोनों फैमिली एक बार फिर मैदान में उतरेंगी....
प्रियंका-निक की फैमिली के बीच होगा क्रिकेट मैच, फिर होंगे 'देसी गर्ल' के हाथ पीले
जी हां, सूत्रों के मुताबिक निक और प्रियंका की फैमिली के बीच एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच होगा। इतना ही नहीं टीम का नाम एन और पी से रखा गया है। यह मैच कुछ ही ओवर का होगा जिसमें थोड़ी देर के लिए प्रियंका और निक भी शामिल होंगे। इसके बाद हल्दी सेरेमनी शुरू होगी यानी प्रियंका के हाथ पीले होंगे। बता दें कि अभी तक 250 मेहमान इस शादी में पहुंच चुके हैं। कल (2 दिसंबर) को क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी होगी।
गौरतलब है कि शादी का बिगुल प्रियंका के मुंबई वाले घर से पूजा के साथ ही बज चुका था। खबर है कि शादी के बाद प्रियंका-निक दिल्ली और मुंबई में दो रिसेप्शन देंगे। प्रियंका की शादी को बॉलीवुड में इस साल की सबसे बड़ी शादी माना जा रहा है।
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के वेडिंग कार्ड का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे थे। फैंस का यह इंतजार आखिरकार अब खत्म हुआ। प्रियंका और निक की शादी के कार्ड की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो और तस्वीरों को देखकर आप इतना जरूर कहेंगे कि यह कार्ड सही में खास है।
प्रियंका और निक का वेडिंग कार्ड सफेद और सुनहरे रंग का है। इस कार्ड को देखकर कहा जा सकता है कि प्रियंका और निक को सफेद रंग से काफी लगाव है इसी वजह से कार्ड का डिजाइन काफी सिंपल और सोवर रखा गया है। यह कार्ड बाहर से जितना अच्छा है उतना ही अच्छा अंदर से भी है। यह कार्ड एक बॉक्स में है जिसके अंदर शादी के कार्ड के अलावा मुंह मीठा करवाने का भी ख्याल रखा गया है।
View this post on Instagram
A post shared by PC globaldomination1 (@pc_globaldomination1) on Nov 30, 2018 at 7:58pm PST