प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की पहली तस्वीर का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज यह दोनों क्रिश्चियन रीति से शादी के बंधन में बंध जाएंगे, हालांकि वेडिंग कार्ड में शादी की तारीख 2 दिसंबर बताई गई है। प्रियंका की शादी के बीच सोशल मीडिया पर उम्मेद भवन पैलेस के अंदर की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में पैलेस के अंदर की शाही तैयारी देखते रह जाएंगे।
Priyanka Nick Wedding: ढोल-नगाड़ों से हो रहा है मेहमानों का स्वागत, पैलेस के अंदर की तस्वीरें LEAK
सोशल मीडिया पर पैलेस के अंदर खाने की एक से बढ़कर एक डिशेज और मेहमानों के अंदर आने की खास व्यवस्था की गई है। इन तस्वीरों में तरह-तरह की कुकीज नजर आ रही हैं जिसे देखकर आपका खाने का मन जरूर हो जाएगा। पैलेस के अंदर की तस्वीरें काफी आलीशान हैं, एक तस्वीर में पेड़ को खूबसूरती से सजाया गया है। इस पेड़ की तस्वीर के नीचे कैप्शन लिखा है। प्रियंका और निक की शादी के लिए सजाया गया पेड़।
A post shared by PC globaldomination1 (@pc_globaldomination1) on
A post shared by Naveen Pandey (@glitterandglamourindia) on
प्रियंका और निक ने शादी को आलीशान बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। सोशल मीडिया पर मेहमानों को कार में पैलेस के मुख्य द्वार तक ले जाते हुए तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन तस्वीरों में पैलेस में मौजूद सभी दरबान लाल और पीले रंग की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस तस्वीर में कुछ लोग ढोल लिए हुए भी नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि मेहमानों की एंट्री होते ही ढोल नगाड़े बजाने को कहा गया है।
A post shared by Naveen Pandey (@glitterandglamourindia) on
A post shared by Naveen Pandey (@glitterandglamourindia) on
A post shared by Naveen Pandey (@glitterandglamourindia) on
शादी से पहले प्रियंका और निक का वेडिंग कार्ड भी सामने आया है। यह कार्ड सफेद और सुनहरे रंग का है। इस कार्ड को देखकर कहा जा सकता है कि प्रियंका और निक को सफेद रंग से काफी लगाव है इसी वजह से कार्ड का डिजाइन काफी सिंपल और सोवर रखा गया है। इस कार्ड के मुताबिक प्रियंका और निक की शादी 2 दिसंबर को है। यह कार्ड बाहर से जितना अच्छा है उतना ही अच्छा अंदर से भी है। यह कार्ड एक बॉक्स में है जिसके अंदर मेहमानों के शादी के कार्ड के अलावा मुंह मीठा कराने का भी ख्याल रखा गया है।
A post shared by Miroslava Miranda 🕉 #MCnews (@mirosduff_mcnews) on