प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को एक महीना होने वाला है। ऐसे में यह नवविवाहित कपल जिंदगी की खुशियां एक साथ बांट रहे हैं। ऐसे में दोनों का एक फोटो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि प्रियंका ने खुद यह तस्वीर शेयर की है....आइए जानते हैं कहां की हैं ये वायरल फोटो...
प्रियंका-निक की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर मचा रही हंगामा, जिसने देखी खुश हो गया
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस स्विट्जरलैंड की हसीन वादियों में अपना हनीमून इन्जॉय कर रहे हैं। यह तस्वीर प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस दौरान दोनों खूब मस्ती करते दिख रहे हैं। फोटो के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है कि पहाड़ों में खुशियां।
बॉलीवुडलाइफ की खबर के मुताबिक, प्रियंका-निक स्विट्जरलैंड में हनीमून मना रहा हैं। यह तस्वीर आज की है जिसपर लाखों लाइक भी आ चुके हैं। तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा सफेद रंग की जैकेट और वूलन कैप में दिख रही है, तो वहीं निक नीले रंग की जैकेट के साथ कैप और चश्मा लगाए दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस काफी एक्टिव रहते है।
Happiness in the mountains ⛰ ❤️💕
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
बता दें कि इससे पहले अमेरिकन सिंगर डेमी लोवेटो और निक जोनस के बीच उस वक्त दरार आ गई जब निक ने डेमी की एक ना मानते हुए प्रियंका से शादी कर ली। डेमी, निक के भाई जो जोनस संग अफेयर में रह चुकी हैं लेकिन ब्रेकअप के बाद निक-डेमी की दोस्ती पर कोई फर्क नहीं पड़ा। अब जब प्रियंका से शादी हो गई है तो दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं।
खबर है कि डेमी ने इंटरव्यू में कहा कि निक पर वह सबसे ज्यादा भरोसा करती थीं और वह समय में उनके साथ खड़े रहते थे लेकिन प्रियंका से शादी के बाद डेमी को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स की माने तो डेमी ने निक को लाख समझाया था कि वह प्रियंका से शादी ना करें। क्योंकि डेमी इस रिश्ते से खुश नहीं थी। लेकिन निक ने डेमी की बात पर ध्यान नहीं दिया।