डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' की कामयाबी और दूसरी फिल्म 'सिंबा' की दमदार ओपनिंग के बाद सारा अली खान मुंबई के जुहू में मुक्तेश्वर मंदिर पहुंचीं। पिता सैफ अली खान भले अपने दूसरी पत्नी करीना और बेटे तैमूर के साथ परदेस में छुट्टियां मना रहे हों, सारा अली खान ने अपनी मां अमृता सिंह के साथ मंदिर में पूजा अर्चना की।
2 of 5
sara ali khan temple
- फोटो : amar ujala
सारा और अमृता ने पूजा अर्चना के बाद मंदिर के बाहर लोगों को प्रसाद और जरूरतमंदों को खाने के पैकेट बांटे। सारा अली खान की तीसरी फिल्म का ऐलान अभी आधिकारिक रूप से नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि वह जल्द ही निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म शुरू कर सकती हैं, जिसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन होंगे।
3 of 5
sara ali khan temple
- फोटो : amar ujala
सारा अली खान 'सिंबा' रिलीज होने के बाद भी प्रमोशन में जुटी हैं। फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म सिंबा को लेकर सारा ने कहा था - 'मां और भाई ने सिंबा देखी और वो दोनों अलग नेचर के हैं लेकिन दोनों ही मेरी फिल्म देख हंसे और खूब एन्जॉय भी किया।'
4 of 5
sara ali khan temple
- फोटो : amar ujala
आपको बता दें, सैफ और अमृता के तलाक के बाद दोनों बच्चों की कस्टडी अमृता के पास ही थी। पीटीआई-भाषा को दिए इंटरव्यू में सारा ने कहा था - ‘मां ने हमेशा चाहा कि मेरे और भाई के अंदर उनकी अच्छाइयां आएं। इसलिए नहीं कि वह एक स्टार रही हैं बल्कि इसलिए, कि अभिनय की दुनिया में आने से पहले वह बिंदास और ईमानदार महिला थीं। उनके साथ मैंने अब तक 23 साल बिताए हैं और उम्मीद है कि उनके गुण मुझमें जरूर होंगे।'
5 of 5
sara ali khan temple
- फोटो : amar ujala
पिता सैफ के बारे में सारा ने कहा था- 'वह बहुत सुरक्षात्मक हैं। वह मुझे अच्छी तरह समझते हैं और बहुत चाहते हैं। इस काम से भी वह भलीभांति परिचित हैं। मुझे नहीं लगता कि कभी उन्होंने मुझे इससे दूर रहने के लिए समझाने की कोशिश की। बल्कि उन्होंने मुझे कहा कि मुझे बहुत ज्यादा मजबूत होने की जरूरत है।’