{"_id":"623584904bb63e51a0661c69","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-celebrate-holi-with-friends-and-family-in-los-angeles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2022: प्रियंका चोपड़ा ने देसी अंदाज में पति निक जोनस संग खेली होली, फोटो और वीडियो किए शेयर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Holi 2022: प्रियंका चोपड़ा ने देसी अंदाज में पति निक जोनस संग खेली होली, फोटो और वीडियो किए शेयर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 19 Mar 2022 12:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस होली मनाते हुए
- फोटो : Instagram @priyankachopra
Link Copied
देसी गर्ल प्रियंका होली खेलना काफी पसंद करती हैं। वह अपने पति निक जोनस के साथ मुंबई हो या फिर लॉस एंजिल्स होली जरूर मनाती हैं। इस बार होली सेलिब्रेशन में उनके देसी-विदेशी दोस्त और परिवार के लोगों ने हिस्सा लिया। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर होली की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह निक के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की होली पार्टी
- फोटो : Instagram @priyankachopra
होली पार्टी के प्रियंका ने कई सारे फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। किसी में वह निक के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं, तो किसी में पूल किनारे लेटी हुई हैं। किसी फोटो में वह बच्चों को किताब से रंगों के बारे में बताती नजर आ रही हैं। प्रियंका सभी फोटोज में काफी खुश दिख रही हैं, जिससे पता चल रहा है कि उन्होंने काफी मस्ती की है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : Instagram @priyankachopra
निक जोनस ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें निक पॉपकॉर्न खा रहे हैं और अपने दोस्तों को मस्ती करते दिखा रहे हैं। इसके साथ ही प्रियंका पिचकारी से निक को पानी मारती दिख रही हैं।
आपको बता दें कि निक और प्रियंका ने 2018 में उदयपुर के उमेद भवन पैलेस में शादी की थी। दोनों जनवरी में सरोगेसी की मदद से एक बच्ची के माता-पिता बने हैं। बेटी के साथ दोनों की यह पहली होली है। अभी तक प्रियंका ने बेटी की झलक फैंस को नहीं दिखाई है। प्रियंका पिछले कुछ दिनों से रोम में थी और होली के लिए लॉस एंजिल्स लौटी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा बच्चों के साथ
- फोटो : Instagram @priyankachopra
प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'जी ले जरा में' नजर आएंगी। इस फिल्म को फरहान अख्तर डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं, वह जल्द ही हॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।