प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच की केमेस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है। दोनों समय निकालकर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। अब प्रियंका चोपड़ा का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह लगभग सीढ़ियों से गिरती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में प्रियंका पति निक के साथ हैं और दोनों किसी म्यूजिक कॉन्सर्ट से बाहर आ रहे हैं।
सीढ़ियों से गिरते-गिरते बचीं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस ने ऐसे बचाया, वीडियो वायरल
दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में प्रियंका मीडिया को देख हैलो कर रही हैं तभी उनका ध्यान सीढ़ियों की तरफ नहीं होता और वह लगभग गिरने ही वाली होती हैं कि निक उन्हें अपनी बाहों में थाम लेते हैं।
Her reaction 😂😂😂 god she's adorable 😂😂❤❤ @priyankachopra
A post shared by Priyanka Chopra Online (@priyankaonline) on
प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो बेहद दिलचस्प है। इससे पहले प्रियंका के पति निक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो में निक, गोविंदा के गाने 'मेरी पैंट भी सेक्सी..' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देख प्रियंका अपनी हंसी नहीं रोक पा रही हैं। मजेदार बात यह है कि गाने के बोलों पर निक के डांस स्टेप्स भी फिट हो रहे हैं, जिससे देखने वाला भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सकता।