{"_id":"5c5c0a6cbdec22271f34233a","slug":"priya-praksh-varrier-and-roshan-abdul-rahoof-video-viral-from-film-oru-adaar-love","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रिया प्रकाश और रोशन के लिप लॉक वीडियो ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, जमकर हो रहा वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रिया प्रकाश और रोशन के लिप लॉक वीडियो ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, जमकर हो रहा वायरल
Thu, 07 Feb 2019 04:08 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 07 Feb 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
priya prakash
प्रिया प्रकाश वॉरियर की डेब्यू फिल्म 'ओरु अदार लव' 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है । प्रिया अपने कोस्टार रोशन अब्दुल रऊफ के साथ मिलकर फिल्म का खूब प्रमोशन कर रही हैं । पिछले साल फरवरी में प्रिया प्रकाश का आंख मारते हुए एक वीडियो वायरल हो गया था ।
priya prakash
इसी के बाद से प्रिया लगातार चर्चा में बनी हुई हैं । प्रिया प्रकाश की डेब्यू फिल्म रिलीज होने के कुछ दिन बचे हुए हैं । इससे पहले प्रिया प्रकाश और रोशन का एक लिपलॉक वीडियो वायरल हो रहा है ।
priya prakash
ये वीडियो सिर्फ 15 सेकंड का है । इसमें अब्दुल, प्रिया प्रकाश को लिप लॉक करते हुए नजर आ रहे हैं । ये वीडियो भी प्रिया के आंख मारने वाले वीडियो की तरह जमकर वायरल हो रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
priya prakash
बता दें कि इससे पहले फिल्म का ट्रेलर, टीजर और कई गाने रिलीज हो चुके हैं । फिल्म का गाना Manikya Malaraya Poovi काफी हिट हुआ था । इसमें प्रिया प्रकाश के एक्सप्रेशन कमाल के थे ।
विज्ञापन
Priya Prakash Varrier
- फोटो : Instagram
प्रिया के एक्सप्रेशन और खूबसूरती की वजह से लोग उनके दीवाने हैं । प्रिया के विंक स्टाइल पर कई मीम्स बने थे । कई सेलेब्स ने भी प्रिया के विंक स्टाइल को रीक्रिएट किया था । बता दें कि प्रिया की दूसरी फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ था ।