{"_id":"5b83b8be42c792463b3b60d2","slug":"priya-prakash-varrier-troll-for-give-donation-to-kerala-flood-victims","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाढ़ पीड़ितों को दान देने पर प्रिया प्रकाश हुईं ट्रोल, सोशल मीडिया पर लोगों ने बोल दी ऐसी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बाढ़ पीड़ितों को दान देने पर प्रिया प्रकाश हुईं ट्रोल, सोशल मीडिया पर लोगों ने बोल दी ऐसी बात
Mon, 27 Aug 2018 02:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने फेशियल एक्सप्रेशन्स से रातोंरात सोशल मीडिया पर मशहूर हुईं साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश ने अब एक और नया काम कर दिया है। दरअसल उन्होंने बाढ़ से जूझ रहे राज्य केरल के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। प्रिया ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में एक लाख रुपए की राशि दान की है लेकिन इसके बाद से ही वो ट्रोल हो गई हैं। एक तरफ जहां लोग उनके इस काम को प्रेरणा की तरह देख रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लोग उन्हें रकम बता कर मदद करने पर ट्रोल कर रहे हैं।
2 of 4
आपको बता दें कि प्रिया प्रकाश ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि यह पब्लिसिटी के लिए नहीं है। इसी बात पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है कि अगर पब्लिसिटी के लिए नहीं है तो फिर इसे बताया क्यों जा रहा है। लोगों के सामने ऐसे क्यों रखा जा रहा है कि उन्होंने कोई बहुत बड़ा महान काम कर दिया हो। आपको बता दें कि प्रिया प्रकाश सोशल मीडिया पर किसी प्रोडक्ट का प्रमोशन करने के लिए करीब 8 लाख रुपए चार्ज करती हैं।
सोशल मीडिया पर प्रिया प्रकाश के 50 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यह संख्या फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुल फॉलोअर्स की संख्या से कहीं ज्यादा हैं। प्रिया की पहली फिल्म 'ओरू अदार लव' 14 सितंबर 2018 को रिलीज होने वाली है। आपको बता दें कि प्रिया से पहले अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सुशांत सिंह राजपूत, जैकलीन फर्नांडिस, सनी लियोनी और अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत कोष में पैसे जमा करवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गौरतलब है कि केरल बाढ़ में पीड़ितों की मदद के लिए पूरा देश मदद को आगे आया है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक करीब 350 लोगों की जान गई है। साथ ही सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। ऐसे में आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज और उद्योगपतियों तक ने पीड़ितों के लिए पैसा, कपड़े और अनाज दान किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।