वैलेंटाइन वीक चल रहा है। इस प्यार के मौसम में सोशल मीडिया पर एक 'इश्कबाज' वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दो स्टूडेंट अपने प्यार का इजहार आंखों से कर रहे हैं। वीडियो में जो लड़की है प्रिया प्रकाश वो इतनी खूबसूरत है कि उसे देखकर यूजर्स ने इस वीडियो को शेयर करना शुरू कर दिया।
26 सेकेंड में इस तरह प्यार का इजहार कर गई ये लड़की, सोशल मीडिया पर मचा तहलका
अब तक इस वीडियो को लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। यह वीडियो एक मलयाली गाने का है। अपकमिंग मलयालम फिल्म 'ओरू अदार लव' के इस गाने का छोटा सा सीन वायरल हुआ है। गाने के बोल ‘Manikya Malaraya Poovi’ हैं। गाने में लड़की प्रिया प्रकाश और लड़का रोशन आंखों के इशारे से सब कुछ कह जाते हैं।
Thank you for all the love and support💙
A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on
इस गाने को शान रहमान ने कंपोज किया है। स्कूल रोमांस को दिखाता ये गाना यू ट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। देखते ही देखते यह सॉन्ग टॉप ट्रेंड में शामिल हो गया। वीडियो में दिख रही एक्ट्रेस का नाम प्रिया प्रकाश वारियर है। यह उनकी डेब्यू फिल्म है।
I do the thing called what i want✨
A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on
18 साल की प्रिया प्रकाश केरल के त्रिशूर की रहने वाली हैं। इस फिल्म को उमर लूलू ने निर्देशित किया है। वीडियो में दिख रहे लड़के का नाम रोशन अब्दुल रहूफ है। रोशन एक अच्छे एक्टर के साथ डांसर भी हैं। रोशन के कई डांसिंग वीडियो उनके इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए हैं।
फिल्ममेकर उमर लूलू की यह फिल्म स्कूल में टीनएज के बीच पनपे प्यार की कहानी है। यह फिल्म 3 मार्च को रिलीज होगी। वायरल हुई इस क्लिप को एडिट कर अब अन्य वीडियो बनाए गए हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।