अभिनेत्री प्रिया प्रकाश फिर से सोशल मीडिया पर लौट आई हैं। उन्होंने कुछ समय के लिए अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया था। अब जब प्रिया ने वापसी की है तो उनका एक बार फिर से धमाकेदार अंदाज देखने को मिला।
सोशल मीडिया पर प्रिया प्रकाश की जोरदार वापसी, ऐश्वर्या के गाने पर किया ऐसा डांस वीडियो हो गया वायरल
प्रिया ने डांस करते हुए वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वो ऐश्वर्या राय की फिल्म 'ताल' के टाइटल ट्रैक 'ताल से ताल मिला' पर डांस कर रही हैं। वीडियो घर पर ही शूट किया गया है। वो बैठे-बैठे ही डांस कर रही हैं और गाने के साथ एक्सप्रेशंस दे रही हैं।
प्रिया प्रकाश वारियर ने डांस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ नया करने की कोशिश, मैं जानती हूं कि मैंने कोरियोग्राफी के साथ बिल्कुल भी न्याय नहीं किया है। गलतियों को नजरअंदाज करें। मैं एक कोशिश कर रही हूं। उम्मीद करती हूं कि यह आपको पसंद आएगा।'
A post shared by Priya Prakash Varrier💫 (@priya.p.varrier) on
कुछ समय पहले प्रिया ने इंस्टाग्राम से अलविदा कह दिया था। ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि ट्रोलिंग से परेशान होकर उन्होंने ये फैसला लिया। बाद में जब वो वापस लौटीं तो उन्होंने एक वीडियो साझा कर बताया कि बस वो कुछ समय के लिए खुद को समय देना चाहती थीं।
प्रिया प्रकाश वारियर अपने एक वीडियो से रातों रात चर्चा में आई थीं। उनकी मलयालम फिल्म 'उरु अदार लव' (Oru Adaar Love) का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियों में वो आंख मारती नजर आई थीं। लोगों को उनके एक्सप्रेशंस इतने अच्छे लगे कि हर कोई वीडियो क्लिप शेयर करने लगा। बस फिर क्या था प्रिया रातों रात इंटरनेट स्टार बन गईं।
ऐश्वर्या पर शख्स ने की भद्दी टिप्पणी, अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत करते हुए कहा- 'बकवास को सहन नहीं करूंगी..'