{"_id":"5d67e3998ebc3e93aa190c41","slug":"prasthanam-actor-sanjay-dutt-upcoming-film-kgf-chapter-2-shooting-has-been-shut-down","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त की फिल्म पर मंडरा रहे हैं खतरे के बादल, बंद हो गई है शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त की फिल्म पर मंडरा रहे हैं खतरे के बादल, बंद हो गई है शूटिंग
Thu, 29 Aug 2019 08:09 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 29 Aug 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt
- फोटो : twitter
साउथ के सुपरस्टार्स में से एक माने जाने वाले यश, हाल ही में आई फिल्म केजीएफ : चैप्टर 1 से अब पूरे भारत में छा गए हैं। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि कन्नड़ भाषी यह फिल्म तेलुगू, तमिल और हिन्दी भाषा में भी डब की गई। फिल्म के रिलीज से पहले ही बता दिया जा चुका है की इसका दूसरा पार्ट भी होगा, तभी से इस फिल्म के दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। पर अब लगता है यह इंतजार लंबा होने वाला है।
फिल्म अभिनेता संजय दत्त
- फोटो : amarujala
केजीएफ माने कोलार गोल्ड फील्ड्स, जंहा भारत की सबसे बड़े सोने की खदानें हैं वहीं इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी शूट हो रहा था। फिल्म की कहानी अनुसार ऐसा करना जरूरी था। बड़े बजट में बनाई जा रही इस फिल्म शूटिंग के लिए बड़े बड़े सेट भी लगाए गए थे। पर किसी कारण वश यह सभी सेट हटाने पड़गए। कोलार गोल्ड फील्ड्स के जूडीशियल मैजिस्ट्रेट के कहने पर यह शूटिंग रोक दी गई।
पढ़ें: वेब सीरीज में दिखने वाले बोल्ड सीन पर मनोज बाजपेयी का बयान- 'ये सीन आंखों में...'
पढ़ें: वेब सीरीज में दिखने वाले बोल्ड सीन पर मनोज बाजपेयी का बयान- 'ये सीन आंखों में...'
Sanjay Dutt
- फोटो : Viral Bhayani, Instagram
दरअसल ऐसा वहीं के एक आम नागरिक के कहने पर हुआ। श्रीनिवास नामक एक यूवक ने कोर्ट में इस फिल्म के खिलाफ एक पैटिशन फाइल की और इसका कारण बताया पर्यावरण को पहुंचा नुकसान। श्रीनिवास की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग से पर्यावरण को गेहरा नुकसान हो रहा था, इसीलिए उसने कोर्ट में यह पैटिशन फाइल की। इसी पैटिशन के बाद कोर्ट ने फिल्म निर्माताओं को आदेश दिया की इस फिल्म की शूटिंग जल्द से जल्द रोक दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay dutt
- फोटो : file photo
प्रशांत नील निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त इस बार अहम किरदार निभाने जा रहे हैं। पिछली फिल्म में छुपाया गया सबसे बड़े विलेन का किरदार इस दूसरे पार्ट में संजय दत्त ही निभाते हुए नजर आएंगे। किरदार की तुलना मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के सबसे बड़े विलेन थेनोस से करते हुए संजय दत्त खूब उत्साहित हैं। संजय दत्त के इस किरदार का नाम अधीरा है। खैर फिल्म की शूटिंग रुकने को लेकर अभी तक फिल्म निर्माताओं या निर्देशक की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
पढ़ें: पीएम मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट में शिल्पा शेट्टी को मिला बड़ा पद, एक्ट्रेस ने कही ये बात
पढ़ें: पीएम मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट में शिल्पा शेट्टी को मिला बड़ा पद, एक्ट्रेस ने कही ये बात
विज्ञापन
Sanjay Dutt
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वहीं संजय दत्त के प्रोडक्शन हाउस की पहली हिंदी फिल्म 'प्रस्थानम' का ट्रेलर गुरूवार को रिलीज हो गया है। फिल्म 'प्रस्थानम' में संजय दत्त के अलावा मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, अली फजल, अमायरा दस्तूर और सत्यजीत दुबे जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।