लॉकडाउन के दौरान फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने शादियां रचाई। अब इसी कड़ी में साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष का नाम भी जुड़ गया है। अभिनेत्री शादी के बंधन में बंध गई हैं और उन्होंने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर दी है। प्रणिता सुभाष ने बिजनसमैन नितिन राजू से शादी कर ली है। दोनों ने 30 मई को परिवार के कुछ सदस्यों और दोस्तों के बीच सात फेरे लिए।
बड़े स्तर पर करना चाहते थे शादी
प्रणिता और नितिन ने बेंगलुरू में एक छोटे से समारोह में शादी की है। दोनों ही अपनी शादी को बड़े स्तर पर करना चाहते थे लेकिन कोविड 19 की दूसरी लहर के चलते इस शादी को छोटे से समारोह में ही निपटाना पड़ा। प्रणिता और नितिन की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने फैंस को पहले जानकारी न देने के लिए माफी भी मांगी है।
2 of 5
प्रणिता सुभाष और नितिन राजू
- फोटो : Instagram
प्रणिता सुभाष और नितिन राजू की शादी की तस्वीरों से फैंस नजर नहीं हटा पा रहे हैं। दुल्हन बनीं एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं। शादी के बाद प्रणिता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'हमें आप सबको यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमने 30 मई को शादी कर ली। हम माफी चाहते हैं कि आपकी शादी की फाइनल डेट नहीं बताए क्योंकि आखिर तक हम खुद शादी की तारीख को लेकर श्योर नहीं थे।'
3 of 5
प्रणिता सुभाष का इंस्टाग्राम पोस्ट
- फोटो : Instagram
प्रणिता ने आगे लिखा, 'कोरोना महामारी के कारण स्थिति को देखते हुए समझ ही नहीं आ रहा था कि अभी शादी होगी या नहीं। प्लीज हमारी माफी स्वीकार करें क्योंकि हमारी शादी में हमारे प्रियजन शामिल होते तो बहुत अच्छा लगता। सबसे ज्यादा खुशी हमें ही होती। आप हमारे लिए बहुत मायने रखते हैं। उम्मीद करते हैं कि जब हालात ठीक हो जाएंगे तो आप और हम साथ में सेलिब्रेट करेंगे। ढेर सारा प्यार- प्रणिता और नितिन।'
4 of 5
प्रणिता सुभाष और नितिन राजू
- फोटो : Instagram
प्रणिता की इस पोस्ट पर उनके फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही कई सेलेब्स ने भी उन्हें बधाई दी। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में प्रणिता और नितिन को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'प्रणिता तुम्हें दिल से ढेर सारी बधाई। नितिन और तुम्हें जिंदगीभर के लिए शुभकामनाएं। हमेशा खुश रहो।'
5 of 5
प्रणिता सुभाष
- फोटो : Instagram
बता दें, प्रणिता सुभाष साउथ इंडियन फिल्मों की अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में कन्न्ड़ फिल्म 'पोर्की' से की थी। वहीं अब जल्द ही प्रणिता बॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली हैं। प्रणिता अजय देवगन के साथ उनकी आगामी फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो शिल्पा शेट्टी के साथ 'हंगामा 2' में भी नजर आने वाली हैं।