अपने बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाले अभिनेता प्रकाश राज ने मोदी सरकार पर गिरती अर्थव्यस्था को लेकर हमला बोला है। उनका ट्वीट वायरल हो रहा है। शुक्रवार को सामने आए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक लगातार ये छठी तिमाही है जब जीडीपी के बढ़ने की दर में गिरावट आई है। सबसे चिंताजनक खबर ये है कि इंडस्ट्री की ग्रोथ रेट 6.7% से गिरकर सिर्फ आधा परसेंट यानी केवल 4.5 फीसदी रह गई है।
प्रकाश राज बोले- अर्थव्यवस्था ICU में है, हम किससे सवाल करें- नेहरू से या टीपू सुल्तान से?
इसी को लेकर प्रकाश राज ने मोदी सरकार से सवाल किया है। उन्होंने एक तस्वीर के साथ ट्वीट कर लिखा है- 'अर्थव्यवस्था आईसीयू में है। विकास और विश्वास इन्क्यूबेटर में है। हम किससे सवाल पूछें.... नेहरू से या टीपू सुल्तान से... बस पूछ रहा हूं।'
ECONOMY in ICU.......VIKAAS and VISHWAS in the INCUBATOR .. whom do we question....NEHRU or TIPPU SULTHAN...#JustAsking pic.twitter.com/js11PvY4Yf
— Prakash Raj (@prakashraaj) November 30, 2019
प्रकाश राज ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बोल रही हैं वहीं उनके पीछे बैठे मंत्री सो रहे हैं। बता दें कि वित्त मंत्री देश की अर्थव्यवस्था की दशा पर राज्यसभा में हो रही चर्चा में बोल रहीं थीं तभी केंद्रीय कौशल विकास मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय और उनकी बाईं ओर बैठे केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सदन में बैठकर झपकी लेते दिखे, जबकि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर जम्हाई ले रहे थे। ये तस्वीर जमकर वायरल हो रही है।