गांधी जयंती पर प्रकाश राज ने किया ट्वीट
बॉलीवुड अभिनेता प्रकाश राज फिल्मों के अलावा अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। वह अक्सर विवादित ट्वीट करते रहते हैं। 2 अक्टूबर को भी प्रकाश राज ने कुछ ऐसा ट्वीट किया, जिसकी काफी चर्चा हो रही हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन पर उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- #गांधी जयंती, प्यारे नागरिकों, क्या इस दिन हम, 'जय श्री राम की हिंसा और हे राम की अहिंसा' पर विचार कर सकते हैं।' प्रकाश राज के इस ट्वीट की काफी चर्चा हो रही है।
2 of 5
Jaya Bachchan
- फोटो : social media
बेटी और जूही चावला के साथ आर्ट एग्जीबिशन में पहुंचीं जया
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को देशभर में मनाया गया। इस बीच बॉलीवुड सितारों ने भी भारत के राष्ट्रपिता को बेहद खास अंदाज में याद किया है। गांधी जंयती के मौके पर मुंबई में 'सनातनी ए आर्ट एग्जिबिशन' का आयोजन किया गया। इस आयोजन में अभिनेत्री जया बच्चन अपनी बेटी श्वेता बच्चन और अभिनेत्री जूही चावला के साथ नजर आईं। एग्जीबिशन में कई राजनेता और फिल्मी सितारे भी शामिल हुए थे।
3 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
पटना में आई बाढ़ पर ऋतिक रोशन का ट्वीट वायरल
बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई जिलों में बाढ़ का कहर जारी है। पूरा जनजीवन ठप हो गया है। वहां सड़कों पर पानी ही पानी है। करीब तीन फीट तक बाढ़ का पानी भरा हुआ है। बिहार की इस बाढ़ को देखते हुए कई फिल्मी सितारों ने दुख व्यक्त किया है। अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी ट्विटर पर बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए दुख जाहिर किया और जल्द स्थिति ठीक होने की कामना की है। उन्होंने लिखा- मेरे दिल की संवेदनाएं पटना के उन लोगों के साथ हैं जो मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ से जूझ रहे हैं। मुझे उम्मीद है स्थिति जल्द ठीक हो जाएगी।
4 of 5
vicky kaushal
- फोटो : file photo
सरदार ऊधम सिंह के लिए विकी कौशन ने कम किया 13 किलो वजन
मशहूर निर्देशक शूजित सरकार सरदार ऊधम सिंह की बायोपिक बना रहे हैं। इस फिल्म में विकी कौशल मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म ने लिए विकी कौशल काफी मेहनत भी कर रहे हैं। अब खबर है कि विकी कौशल ने सरदार ऊधम सिंह की बायोपिक के लिए करीब 13 किलो वजन कम किया है। उन्होंने ये वजह 3 महीने के अंदर कम किया है।
5 of 5
Sooryavanshi
- फोटो : social media
सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ दिखेंगे अजय देवगन और रणवीर !
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। उनमें से एक उनकी फिल्म सूर्यवंशी भी है। अक्षय कुमार की इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग को लेकर अक्सर खबरें सुनने के मिलती रहती हैं। इस बीच मुंबई मिरर की खबर के अनुसार कि सूर्यवंशी के क्लाइमेक्स सीन में अक्षय कुमार के साथ अभिनेता अजय देवगन और रणवीर सिंह नजर आ सकते हैं।