अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज ने बीते दिनों एक बयान को लेकर निशाने पर आ गए थे। उन्होंने रामलीला की तुलना चाइल्ड पॉर्न से की थी। उन्होंने कहा था कि इससे अल्पसंख्यकों में डर का माहौल फैलता है। इस बयान के बाद प्रकाश राज की मुश्किलें बढ़ गई हैं, उनके खिलाफ शिकायत दी गई है।
2 of 5
प्रकाश राज
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश राज के खिलाफ दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज की गई है। जी न्यूज के मुताबिक इसमें उन पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप लगे हैं। सुप्रीम कोर्ट के वकील कुलदीप राय, वरुण मिश्रा, जुगल किशोर गुप्ता, अभिनव और रूमा पाठक ने ये शिकायत दर्ज कराई है।
3 of 5
प्रकाश राज
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि, प्रकाश राज न्यूज 18 के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा- 'ये बेहूदा है कि हेलीकॉप्टर एक पुष्पक विमान है। उसमें तीन मॉडल मेकअप करके राम, लक्ष्मण और सीता बनकर आते हैं। फिर लोग उनकी पूजा करते हैं। मैं इस देश में ये सब नहीं देखना चाहता हूं। ये वाहियात है।'
4 of 5
प्रकाश राज
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश राज को टोकते हुए शो के एंकर उनसे कहा- ‘लोग इस पर वोट दे रहे हैं। लोगों को इसमें दिक्कत भी नहीं है।’ इस पर प्रकाश राज ने कहा- 'लोग वोट दे रहे हैं तो छोड़ दें? फिर तो जो लोग चाइल्ड पॉर्न देखते हैं उन्हें भी देखने दो, छोड़ दो उन्हें भी।'
प्रकाश राज की इस बात पर एंकर ने कहा कि कैसे वे रामलीला के मंचन को चाइल्ड पॉर्न से तुलना कर रहे हैं? इस पर प्रकाश राज बोले- 'रामलीला जैसे कार्यक्रम हमारे समाज के लिए सही नहीं हैं। ये अल्पसंख्यकों में डर का माहौल पैदा करते हैं। मैं इसमें कंफर्टेबल नहीं हूं। मैं जानता हूं कि क्या संस्कृति है और क्या नहीं। मंदिर जाना संस्कृति है, लोगों के सामने ऐसा नाटक क्यों? राम, लक्ष्मण, सीता को हेलीकॉप्टर से लाना मेरी संस्कृति का हिस्सा नहीं हो सकता।'
जब प्यार में पागल रवीना टंडन ने की थी सुसाइड की कोशिश, अजय देवगन ने दी थी धमकी