बाहुबली के नाम से मशहूर एक्टर प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म साहो को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। यह फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। यह फिल्म जबरदस्त एक्शन सीन वाली फिल्म होगी। कुछ वक्त पहले इस फल्मि का एक एक्शन सीन अबु धाबी में फिल्माया गया था। इस सीन को फिल्माने पर 90 करोड़ रुपये की लागत आई थी। अब सक्सेस की गारंटी बन चुके प्रभास की फिल्म है तो इतना खर्च मायने नहीं रखता।

प्रभास ने तेलुगू फिल्म 'ईश्वर' से फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'राघवेंद्र', 'वर्षम', 'योगी', 'एक निरंजन', 'रेबेल', 'बाहुबली : द बिगनिंग' और बाहुबली : द कन्क्लूजन जैसी फिल्मों में दिखाई दिए। प्रभास साहो को मिलाकर अब तक 19 फिल्मों में काम कर चुके हैं।
4 of 5
prabhas and shahid kapoor
निर्देशक संजय लीला भंसाली ने बाहुबली से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म पद्मावत में प्रभास को राजा रतन सिंह का रोल ऑफर किया। प्रभास उस समय बाहुबली पार्ट 2 की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया। क्या आप जानते हैं 'बाहुबली' फिल्म में व्यस्त होने की वजह से प्रभास ने पिछले 5 सालों में तकरीबन 6000 शादी के रिश्ते ठुकराए हैं। ये बात उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कही थी। प्रभास हिंदी फिल्मों के बहुत शौकीन हैं उन्होंने आमिर खान की 3 इडियट्स 20 बार देखी है।
बाहुबली के लिए प्रभास को 1.5 करोड़ रुपये की कीमत के जिम इक्विपमेंट्स फिल्म निर्माता की ओर से गिफ्ट किए गए थे। वे प्रभास को मनचाहे रूप में देखना चाहते थे। जिसके अनुसार उन्हें वजन बढ़ाना था और मोटा नही दिखना था। प्रभास को 'बाहुबली' के लिए 25 करोड़ रुपये मिले थे। अब प्रभास एक फिल्म के लिए 30 करोड़ तक चार्ज करते हैं।