'बाहुबली' फिल्म के बाद से ही अनुष्का और प्रभास का नाम एक साथ जुड़ने लगा। ऐसी खबरें आने लगीं कि यह दोनों स्टार एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अनुष्का इन बातों को कई बार अफवाह बता चुकी हैं उनका कहना है कि वह दोनों केवल दोस्त हैं। इस बीच अनुष्का और प्रभास को लेकर जो बात कही जा रही है उसे जानने के बाद आपको भी इन दोनों के रिश्ते पर यकीन हो जाएगा।
दरअसल, प्रभास इन दिनों 'साहो' फिल्म की शूटिंग में अबु धाबी में बिजी हैं। ऐसे में अनुष्का और प्रभास का मिलना नहीं हो पा रहा। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि यह दोनों एक्टर एक दूसरे को वीडियो कॉल करके अपने बीच की दूरियों को कम करने की कोशिश कर रहे हैं।
ये भी कहा जा रहा है कि अनुष्का प्रभास के आसपास कौन है उसकी भी पूरी जानकारी रखती हैं। यहां तक अनुष्का ने प्रभास को बीते साल उनके जन्मदिन पर खास तोहफा भी दिया था। ऐसे में अनुष्का का ये कहना कि वह दोनों अच्छे दोस्त हैं थोड़ा अजीब जरूर लगता है।
कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं अनुष्का प्रभास से मिलने के लिए 'साहो' के सेट पर पहुंची थीं। सूत्रों की मानें तो अनुष्का ने प्रभास को आराम से स्टंट करने की सलाह दी थी। अनुष्का ने प्रभास से कहा था कि खतरनाक स्टंट के लिए स्टंटमैन का इस्तेमाल करो। साथ ही समझाया कि ऐसे स्टंट खुद करने की जिद से उनकी तबीयत खराब हो सकती है।
'साहो' फिल्म के एक्शन सीन की शूटिंग अबु धाबी में हो रही है। फिल्म के एक्शन सीन को हॉलीवुड एक्शन कोरियोग्राफर केनी बेट्स ने डायरेक्ट किया है । कहा जा रहा है कि दर्शकों ने किसी भी फिल्म में ऐसे एक्शन सीन कभी नहीं देखे होंगे । इस फिल्म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं।