प्रभास (Prabhas) इन दिनों 'साहो' (Saaho) फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में है। सोशल मीडिया से दूर रहने वाले प्रभास ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। 'बाहुबली 2' (Baahubali 2) के बाद प्रभास की यह पहली फिल्म होगी जो रिलीज होगी। इसी वजह से फैंस में 'साहो' को लेकर उत्सुकता ज्यादा है। तो चलिए आज हम आपको प्रभास से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो शायद आप नहीं जानते होंगे।
2 of 6
Prabhas
- फोटो : file photo
'बाहुबली' नाम से मशहूर प्रभास का असली नाम वेंकट सत्यनारायण प्रभास राजू उप्पलपट्टी है। प्रभास ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत 16 साल पहले साल 2002 में 'ईश्वर' फिल्म से की थी। इन 16 साल में प्रभास ने ऐसा मुकाम हासिल कर लिया जहां तक पहुंच पाना हर एक की बस की बात नहीं है। हालांकि पहली फिल्म के जरिए प्रभास को खास पहचान नहीं मिली थी।
3 of 6
prabhas and anushka
- फोटो : file photo
इसके बाद साल 2004 में प्रभास की फिल्म 'वर्षम' आई। इस फिल्म में प्रभास ने बतौर हीरो खुद को फैंस के सामने पेश किया। इसके बाद प्रभास साल 2005 में एस एस राजामौली की फिल्म 'छत्रपति' में नजर आए। इस फिल्म में प्रभास ने रिफ्यूजी का किरदार निभाया था। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई और करीब 54 सेंटर्स में 100 दिनों तक चली। इस फिल्म से प्रभास का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर चल पड़ा। इसके बाद एक के बाद एक फिल्में रिलीज हुईं जिसमें पौर्णमी, योगी, मुन्ना, बिल्ला और एक निरंजन फिल्में शामिल हैं।
4 of 6
Prabhas
- फोटो : file photo
प्रभास के लिए फिल्मों में कदम रखना मुश्किल नहीं रहा। प्रभास फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। प्रभास के पिता प्रोड्यूसर हैं जिनका नाम सूर्यनारायण राजू है तो वहीं चाचा टॉलीवुड स्टार रह चुके हैं। उनका नाम कृष्णम राजू है। फिल्मी बैकग्राउंड से जुड़े होने के बाद भी प्रभास कभी भी एक्टर बनना नहीं चाहते थे। वह अपना करियर होटल इंडस्ट्री में बनाना चाहते थे इसी वजह से प्रभास को खाना बनाने का बेहद शौक है। इंटरव्यू के दौरान प्रभास इस बात को खुद कह चुके हैं उनकी किस्मत में था कि वह एक्टर बनें शायद इसलिए फिल्मी लाइन में आ गए।
5 of 6
प्रभास
- फोटो : social media
प्रभास अपना काम कितनी लगन से करते हैं इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि फिल्म 'बाहुबली' की शूटिंग के दौरान उन्होंने कोई भी फिल्म साइन नहीं की थी। कहा जाता है कि उनके पास पैसे भी नहीं बचे थे। 'बाहुबली' फिल्म में अपनी बॉडी पर प्रभास ने खूब ध्यान दिया। प्रभास ने करीब 22 किलो वजन बढ़ाया और 'बाहुबली: द कनक्लूजन' के लिए वजन कम किया।