वरुण धवन फिल्मों के अलावा गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। ये दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच अब वरुण धवन के पिता और मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन ने वरुण की शादी को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। ये बात जानकर वरुण के फैंस भी हैरान रह जाएंगे।
2 of 5
वरुण धवन
- फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो डेविड धवन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वरुण धवन अगले साल तक शादी कर सकते हैं। डेविड धवन से जब वरुण की गर्लफ्रेंड और बेटे की शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा है कि 'मैं नताशा और वरुण के रिलेशनशिप से काफी खुश हूं। उम्मीद है कि वह अगले साल तक शादी कर सकता हैं।'
3 of 5
varun dhawan
- फोटो : file photo
बता दें कि हाल ही में एक फैन ने वरुण की गर्लफ्रेंड नताशा को जान से मारने की धमकी दी थी। ये फैन वरुण के जुहू स्थित घर के बाहर पहुंच गई थी। वह वरुण धवन के साथ सेल्फी लेना चाहती थी। खबरों की मानें तो इस वजह काफी दिनों से वरुण के घर के आस-पास घूम रही थी। जब वरुण उससे मिलने नहीं आए तो उसने नताशा को जान से मार देने की धमकी दी।
4 of 5
varun dhawan
- फोटो : file photo
वहीं इस पूरे मामले पर वरुण धवन से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'बहरहाल, मैं इस पर बात नहीं कर सकता क्योंकि इस मामले में पुलिस अपना काम कर रही है।' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वरुण की सिक्योरिटी टीम ने बहुत मुश्किल से उस फैन को संभाला था। सिक्योरिटी टीम के मुताबिक, फैन लंबे समय से वरुण का इंतजार कर रही थी।
5 of 5
varun dhawan
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते रिलीज हुई वरुण धवन की फिल्म 'कलंक' बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और सिद्धार्थ रॉय कपूर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था, जबकि डायरेक्टर अभिषेक वर्मा थे।