2017 में फिल्म 'गोलमाल अगेन' के बाद अब नील नितिन मुकेश साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म 'साहो' में नजर आएंगे। फिल्म के पोस्टर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। 30 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म का प्रमोशन शुरू हो गया है। ऐसे में नील ने प्रभास से जुड़ी एक प्यारी बात का खुलासा किया है।
2 of 6
नील नितिन मुकेश और प्रभास
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक साहो में नील नितिन मुकेश विलेन के किरदार में नजर आएंगे। यानी वो प्रभास को फिल्म में टक्कर देते नजर आएंगे। ऑनस्क्रीन दोनों एक्टर्स भले ही दुश्मनी निभाएं लेकिन नील ने खुलासा किया है कि ऑफस्क्रीन प्रभास बहुत अच्छे दोस्त हैं।
3 of 6
नील नितिन मुकेश
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू में फिल्म के प्रमोशन के दौरान नील नितिन मुकेश ने बताया कि जब वो शूटिंग पर रहते थे तो हर रोज प्रभास उनके घर पर कॉल करके उनकी प्रेग्नेंट पत्नी का हाल चाल पूछा करते थे।
4 of 6
नील नितिन मुकेश और प्रभास
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा नील ने प्रभास के बारे में कहा कि वो न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता हैं बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी हैं। फिल्म के शूट पर हमने काफी वक्त एक साथ बिताया है। वो जमीन से जुड़े इंसान हैं। वो हमेशा कोशिश करते हैं कि जो भी उनके साथ काम करे वो एक दम सहज रहे।
5 of 6
नील नितिन मुकेश
- फोटो : सोशल मीडिया
नील ने आगे बताया कि प्रभास इतने शानदार व्यक्ति हैं इस वजह से फैंस उनको डार्लिंग कहकर संबोधित करते हैं। मैंने अभी तक के अपने फिल्मी करियर में कई लोगों के साथ काम किया है लेकिन प्रभास के साथ काम करके मैं खुद को लकी मानता हूं।