अपनी कामुक अदाओं के चलते चर्चा में रहने वाली मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने नया साल आने से पहले एक बड़ा कदम उठाया है। उनके इस कदम से फैंस काफी परेशान हो गए हैं। लोगों की समझ में नहीं आ रहा कि आखिर पूनम ने ऐसा क्यों किया। सोशल मीडिया पर कई लोग अब सवाल पूछ रहे हैं।
नए साल से पहले पूनम पांडे ने उठाया ये बड़ा कदम, जानकर फैंस को लगेगा झटका
दरअसल पूनम पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी बोल्ड फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। लेकिन अब उनके फैंस उनकी इन तस्वीरों और वीडियोज को नहीं देख पाएंगे क्योंकि पूनम पांडे ने अपना इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया है।
जी हां, पूनम पांडे ने अपना इंस्टाग्राम पेज डिलीट कर दिया है। अगर आप उनके नाम को इंस्टाग्राम पर सर्च करेंगे तो उनका वैरीफाइड पेज अब आपको दिखाई नहीं देगा। हालांकि उनके पति सैम बाम्बे का अकाउंट अब भी नजर आ रहा है। पूनम ने ये कदम क्यों उठाया, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर लगाया था आरोप
बीते दिनों पूनम पांडे ने राज कुंद्रा और उनके एक सहयोगी सौरभ कुशवाहा पर आरोप लगाया था कि उनकी कंपनी गैरकानूनी तरीके से उनकी तस्वीरें और वीडियो अपने काम में इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके लिए पूनम ने राज और सौरभ दोनों के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में मुकदमा दायर किया था।
पूनम ने अपने बयान में कहा था कि राज कुंद्रा और उनकी कंपनी पूनम की सामग्री इस्तेमाल करके पैसे कमा रहे हैं। इंटरनेट पर पूनम की उस सामग्री को देखकर लोग पूनम से अश्लील बातें भी कर रहे हैं। पूनम ने बताया था कि उन्होंने राज और सौरभ की कंपनी आर्म्सप्राइम मीडिया के साथ एक सौदा किया था। यह कॉन्ट्रैक्ट बहुत ही कम समय के लिए था। राज की कंपनी पूनम के एप्लीकेशन का काम देखती थी। जब पूनम को इस कॉन्ट्रैक्ट में कुछ धोखाधड़ी का अंदेशा हुआ तो उन्होंने राज के साथ वह सौदा तोड़ दिया।
रेमो डिसूजा की पत्नी लिजैल ने सलमान खान का किया धन्यवाद, बोलीं- 'भाई आप फरिश्ता हो जो...'