विरासत फेम एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने गुपचुप तरीके से शादी कर सबको चौंका दिया। पूजा ने एक्टर नवाब शाह के साथ जम्मू और कश्मीर में शादी की। शादी के बाद पूजा और नवाब ने लगातार एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। अब उनकी हनीमून के दौरान की तस्वीर सामने आई है।
पूजा बत्रा के हनीमून की एक और तस्वीर आई सामने, गुपचुप तरीके से एक्टर संग कश्मीर में की थी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूजा और नवाब हनीमून के लिए इन दिनों गोवा में हैं। पूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जो तस्वीर शेयर की है। तस्वीर देख ऐसा लग रहा है दोनों बीच पर लेटे धूप का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'आपके कोने में सेल्फी।'
A post shared by Pooja Batra (@poojabatra) on
दोनों की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं आया है। इस खबर की जानकारी सबसे पहले पूजा बत्रा की करीबी दोस्त कश्मीरा शाह ने दी। उन्होंने लिखा कि 'मैं दुआ करती हूं कि पूजा को दुनिया की सारी खुशियां मिले। पूजा को भी खुश रहने का हक है। मैं बहुत उत्साहित हूं। नवाब का हमारे परिवार में स्वागत है।'
इससे पहले नवाब शाह ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें कपल का हाथ नजर आ रहा है। वहीं पूजा ने हाथ में चूड़ा पहना हुआ है और दोनों के हाथ में अंगूठी दिख रही है। कुछ तस्वीरों में पूजा और नवाब समुद्र किनारे एंज्वॉय करते भी दिखे।
बता दें कि ये पूजा की दूसरी शादी है। पूजा ने साल 2002 में सर्जन डॉक्टर सोनू अहलूवालिया से शादी की थी और अमेरिका जाकर बस गई थीं। 9 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। अपने तलाक को लेकर पूजा ने कहा था, 'मेरी जिंदगी बहुत मुश्किलों से गुजरी है। 8 साल की शादी में मैं निगेटिव एनर्जी से घिरी रही। डिवॉर्स लेना मेरे लिए जरूरी हो गया था।' इस बात की जानकारी पूजा ने साल 2016 में दिए एक इंटरव्यू में कही थी।